पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 को लेकर कांग्रेस सक्रिय, सोनामुखी में बैठक कर कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र


आगामी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने अपनी तैयारियाँ तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में बांकुरा जिला अंतर्गत सोनामुखी (SC) विधानसभा क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया।

विधानसभा प्रभारी मुन्ना सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस बैठक में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यकर्ताओं द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया, जिससे पूरे कार्यक्रम में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

बैठक को संबोधित करते हुए मुन्ना सिंह ने कार्यकर्ताओं को चुनावी मंत्र देते हुए कहा कि एकजुटता, सतत जनसंपर्क और बूथ स्तर की मजबूती ही जीत की कुंजी है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने-अपने क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनता के बीच पार्टी की नीतियों और विचारधारा को पहुँचाना होगा।

उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से आम जनता के अधिकारों, विकास और सामाजिक न्याय के लिए संघर्ष करती रही है और इसी विश्वास के साथ पार्टी चुनाव में जनता के बीच जाएगी।

बैठक में संगठन विस्तार, स्थानीय मुद्दों और चुनावी रणनीति पर विस्तृत चर्चा की गई। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल पाताश्यार प्रखंड पहुँचा, जहाँ कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कर जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया गया।

कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर कार्य करने और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में बेहतर प्रदर्शन सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर तापस मण्डल, राजेश मंडल, जशीम मंडल, अक्रम शेख, राहुल मंडल, विष्णु, अस्मुल मलिक, दिनेश यादव एवं निजी प्रतिनिधि विक्की कुमार धान सहित कई प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।