असमय मौत से शोक में डूबा खपरियावां, पूर्व प्रत्याशी ने दी सांत्वना

 


हजारीबाग जिले के सदर विधानसभा क्षेत्र के कटकमदाग प्रखंड अंतर्गत खपरियावां निवासी अजय साव के असामयिक निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है। इस दुःखद सूचना पर पूर्व सदर विधानसभा प्रत्याशी मुन्ना सिंह गुरुवार को दिवंगत के आवास पहुंचे, जहां उन्होंने शोक-संतप्त परिजनों से मिलकर अपनी गहन संवेदनाएं प्रकट की और उन्हें ढांढस बंधाया। मुन्ना सिंह ने परिजनों से बातचीत करते हुए इस कठिन समय में धैर्य और साहस बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि अजय साव का यूं असमय चले जाना परिवार के लिए अत्यंत पीड़ादायक और अपूरणीय क्षति है। उनके जाने से जो रिक्तता उत्पन्न हुई है, उसे भर पाना संभव नहीं है। ज्ञात हो कि कुछ दिन पूर्व चतरा (सिमरिया) से बारात से लौटने के क्रम में हुई एक भीषण सड़क दुर्घटना में अजय साव की दुखद मृत्यु हो गई थी। इस दौरान सिंह ने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहने की शक्ति और संबल दें। उन्होंने आश्वासन दिया कि इस दुःख की घड़ी में वे सदैव परिवार के साथ खड़े रहेंगे।