हजारीबाग के सदर प्रखंड अंतर्गत ओरिया में लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर भगवान सूर्यदेव की विधिवत संध्या आरती की गई। इसके बाद पूरे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ भगवान सूर्यदेव की प्रतिमा का विसर्जन किया गया।
इस दौरान श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। पूरा वातावरण भक्तिमय रहा। श्रद्धालुओं ने जय सूर्यदेव और जय छठी मईया के जयकारों के साथ धार्मिक उत्साह का परिचय दिया।
इस अवसर पर पूरण साव, हरिनंदन यादव, विजय राणा, रामनाथ राणा, अजय कुमार, रंजीत कुमार, विजय यादव सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
