सांसद मनीष जायसवाल ने बुजुर्ग श्रद्धालुओं के पांव पखारकर किया 54वें तीर्थ जत्थे को विदा


हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के  बड़कागांव विधानसभा के केरेडारी मंडल अंतर्गत मां अष्टभुजी की धरा कंडाबेर पंचायत से सांसद तीर्थ दर्शन महाअभियान के तहत श्रद्धालुओं का 54वाँ जत्था पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ अपनी आध्यात्मिक यात्रा पर रवाना हुआ। इस क्षण में स्वयं हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए, जहाँ उन्होंने भारतीय संस्कृति की महान परंपरा का निर्वहन करते हुए बुजुर्ग श्रद्धालुओं यात्रियों के पाँव पखारे और उनसे आशीर्वाद लेकर उन्हें मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएँ दीं। सांसद मनीष जायसवाल ने इस दौरान तीर्थ यात्रियों को संबोधित करते हुए इस यात्रा की महत्ता बताई और कहा कि बुजुर्गों की सेवा और उन्हें ईश्वर के द्वार तक पहुँचाकर तीर्थाटन करना ही उनके जीवन का सबसे पुण्य कार्य है।

कंडाबेर पंचायत से रवाना हुए इस 54वें जत्थे में कुल 65 श्रद्धालु शामिल हैं, जो भक्तिभाव से ओत-प्रोत होकर अपनी तीर्थ यात्रा पर निकले हैं। विदाई के समय का दृश्य अत्यंत मनमोहक और भावुक था, जहाँ ढोल-नगाड़ों और जयकारों के बीच बुजुर्गों के चेहरों पर एक अनूठी मुस्कान और आँखों में आस्था की चमक साफ दिखाई दे रही थी। इस गौरवशाली अवसर पर सांसद प्रतिनिधियों और भाजपा के समर्पित कार्यकर्ताओं का भारी हुजूम उमड़ा, जिसमें विशेषरूप से 

लोकसभा सांसद प्रतिनिधि सत्येंद्र नारायण सिंह, हजारीबाग जिला सांसद प्रतिनिधि अजय साहू, मांडू विधानसभा प्रतिनिधि द्वारिका सिंह उर्फ खोखा सिंह, सांसद तीर्थदर्शन प्रभारी जुगनू सिंह, घाटो मंडल सांसद प्रतिनिधि शंकर कर माली, महेंद्र सिंह,  बड़कागांव मंडल अध्यक्ष शिबू महतो, केरेडारी मंडल अध्यक्ष सुनील राज उर्फ शेर सिंह, उरीमारी मंडल अध्यक्ष विजय यादव सहित अन्य भाजपा के समर्पित कार्यकर्ता एवं स्थानीय ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

सभी ने एक स्वर में श्रद्धालुओं की सुखद और सुरक्षित यात्रा की कामना की। अब तक 53 जत्थों को सफलतापूर्वक तीर्थ दर्शन कराने वाला यह महाअभियान आज हजारीबाग की पहचान बन चुका है, जो राजनीति से ऊपर उठकर जन-जन की श्रद्धा का केंद्र है।