हजारीबाग के सदर प्रखण्ड अंतर्गत ग्राम ओरिया में भारत रत्न, संविधान निर्माता बाबा साहेब डाॅ भीमराव अंबेडकर जी की 135वीं जयंती मनाई गई। बतौर मुख्य अतिथि पदमा ट्रेनिंग सेंटर के अवर पुलिस अधीक्षक हीरालाल रवि मौजूद रहे। जहां ग्रामीणों ने पुष्पगुच्छ भेंटकर एवं अंगवस्त्र के साथ आत्मीय उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। अतिथि एवं ग्रामीणों ने मिलकर संयुक्त रूप से केक काटकर उनकी जयंती मनाया। बतौर मुख्य अतिथि पदमा ट्रेनिंग सेंटर के अवर पुलिस अधीक्षक हीरालाल रवि ने अपने संबोधन में कहा कि बाबा साहेब डाॅ भीमराव अंबेडकर के विचार आज भी समाज को एक नई दिशा देने का काम करते हैं। उन्होंने शिक्षा, समानता और संविधान के प्रति जागरूक रहने का आह्वान करते हुए युवाओं से उनके आदर्शों को अपनाने की अपील की। तत्पश्चात भव्य शोभायात्रा निकाला गया। पूरे क्षेत्र में सामाजिक एकता, भाईचारा, समानता और जागरूकता का संदेश दिया गया।
मौके पर मुख्य रूप से आयोजन समिति के अध्यक्ष उदय पासवान, उपाध्यक्ष जय प्रकाश राम, सचिव राम सहाय राम, उपसचिव शीतल पवन रजक, कोषाध्यक्ष अभय शंकर पासवान, विशाल रविदास, संरक्षक दिलीप पासवान, गिरजा पासवान, विनय यादव, संजय पासवान, उमेश पासवान, बाबुलाल राम, गणपत राम, जितेंद्र कुमार, अनील पासवान, राजेश्वर पासवान, शीतल पवन रजक, फिरोज राम, राजेश कुमार दास, हरेंद्र गुप्ता, हीरालाल कुमार, राजदीप कुमार, शैलेश पासवान, सुरत कुमार, ज्योति राम, गोपाल राम, सुखदेव राम, संजय राम, रामवृक्ष राम, अनील राम, करण कुमार, अक्षय कुमार, श्रावण कुमार, सागर कुमार, मनीष कुमार, पप्पू कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
