हजारीबाग जिले के सिन्दूर गांव में 13 अप्रैल 2026 से श्री श्री 1008 शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा का भव्य आयोजन प्रारंभ हो गया, जिसके अंतर्गत सह रुद्र महायज्ञ भी विधिवत शुरू हुआ। पहले दिन सोमवार को श्रद्धा एवं भक्ति के माहौल में भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं एवं श्रद्धालु शामिल हुए।
कलश यात्रा में पूर्व सांसद भुवनेश्वर प्रसाद मेहता, कांग्रेसी नेता मुन्ना सिंह, जिला परिषद अध्यक्ष उमेश प्रसाद मेहता सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए। यात्रा पूरे गांव में भ्रमण कर यज्ञ स्थल पहुंची, जहां वैदिक रीति-रिवाजों के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
इस दौरान मंडप प्रवेश, वेदी पूजन, जलाधिवास एवं अन्नाधिवास जैसे वैदिक अनुष्ठान संपन्न हुए। संध्या के समय आरती, पुष्पांजलि, भोग निवेदन एवं प्रसाद वितरण किया गया, जिससे पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना रहा।
आयोजकों के अनुसार यह पांच दिवसीय आयोजन 17 अप्रैल तक चलेगा, जिसमें सह रुद्र महायज्ञ के अंतर्गत प्रतिदिन विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 14 अप्रैल को अग्नि उत्पन्न कर हवन आरंभ, नगर भ्रमण एवं अन्य अनुष्ठान होंगे। 15 अप्रैल को शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा, 16 अप्रैल को माता का भव्य जागरण तथा 17 अप्रैल को देवी-देवताओं का विसर्जन, ब्राह्मण भोजन एवं भंडारा के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।
महायज्ञ के यज्ञाचार्य मनोज पांडेय (महंत एवं धर्माचार्य, झारखंड प्रदेश) हैं, जबकि आचार्य धीरज पाण्डेय (वेदज, पदमा) एवं आचार्य दिनेश पाण्डेय (सिन्दूर) द्वारा वैदिक अनुष्ठानों का संचालन किया जा रहा है।
आयोजन समिति में अध्यक्ष बसंत मेहता, उपाध्यक्ष रामटहल मेहता, सचिव निर्मल मेहता, कोषाध्यक्ष राकेश प्रसाद उर्फ पप्पू के मुख्य संरक्षक वकील महतो बृज किशोर प्रसाद मेहता दसों प्रसाद मेहता सरजू प्रसाद संरक्षक रामपाहाल मेहता जागेश्वर मेहता जय लाल मेहता सुरेंद्र मेहता अर्जुन मेहता श्रीकांत कुमार भोला मेहता राम जी मेहता नरेश मेहता अशोक कुशवाहा प्रकाश मेहता राजेश कुमार पिंटू यादव संतोष सहित अन्य सदस्य सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। वहीं पुजारी के रूप में राजेश मेहता, दिलीप कुमार, राकेश प्रसाद, सत्येन्द्र मेहता एवं उमेश मेहता अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
मुख्य अतिथियों में सांसद मनीष जायसवाल, विधायक प्रदीप प्रसाद, बालेश्वर प्रसाद मेहता सहित अन्य गणमान्य लोगों की उपस्थिति भी प्रस्तावित है।
आयोजन समिति ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस धार्मिक अनुष्ठान में भाग लें और धर्म लाभ प्राप्त करे।
