
हजारीबाग- पूर्व सदर विधानसभा प्रत्याशी मुन्ना सिंह के निजी मीडिया प्रतिनिधि विक्की कुमार धान ने शनिवार को शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल का दौरा कर वहां की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं, आपातकालीन सेवाओं एवं मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का विस्तृत जायज़ा लिया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल के विभिन्न वार्डों का भ्रमण किया तथा भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों से बातचीत कर उन्हें मिल रही चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी लिया। इस क्रम में उन्होंने अस्पताल की समग्र व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया।इसके उपरांत उन्होंने अस्पताल अधीक्षक डॉ. अनुकरण पूर्ति से मुलाकात कर अस्पताल की वर्तमान स्थिति, संसाधनों की उपलब्धता तथा आपातकालीन सेवाओं की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा किया। आपकों बता दें कि रामनवमी के दौरान उत्पन्न परिस्थितियों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि अस्त्र-शस्त्र से घायल हुए लोगों का अस्पताल प्रशासन के द्वारा समय पर एवं समुचित इलाज किया जा रहा है वह सराहनीय है। वही विक्की ने अस्पताल में दवाइयों की उपलब्धता, डॉक्टरों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की उपस्थिति, साफ-सफाई व्यवस्था तथा आपातकालीन सेवाओं की तैयारियों का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से आग्रह किया कि मरीजों के इलाज में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा सभी आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता हर समय सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना हम सभी की प्राथमिक जिम्मेदारी है और इसमें किसी भी प्रकार की कमी स्वीकार्य नहीं है। अस्पताल प्रशासन को मरीजों की सुविधा और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देनी चाहिए। इस दौरान उन्होंने डॉक्टरों, नर्सों एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मियों के समर्पण, सेवा भावना एवं कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करते हुए कहा कि विपरीत परिस्थितियों में भी उनका कार्य समाज के लिए अत्यंत प्रेरणादायक है। जबकि अस्पताल प्रशासन की ओर से बताया गया कि मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही, आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए संसाधनों एवं व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ किया जा रहा है।