रामनवमी से पहले सांसद का दंड वितरण अभियान जारी, रामभक्तों में उत्साह


हजारीबाग की ऐतिहासिक रामनवमी में पारंपरिक कला- कौशल प्रदर्शन को जीवंत करने के उद्वेश्य से हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल ने बीते कुछ वर्षों से क्षेत्र के अखाड़ा धारी के बीच पहुंच कर इसे पुनः पुराने स्वरूप में जीवंतता प्रदान करने हेतु विशेष पहल किया है। उन्होंने अपने गत वर्षो की परंपरा को बरकरार रखते हुए वर्तमान वर्ष भी रामनवमी महापर्व से पहले सांसद दंड वितरण अभियान 2026 की शुरुआत कर हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के अखाड़ाधारियों के बीच दंड का वितरण युद्धस्तर पर कर रहें हैं।

सांसद मनीष जायसवाल ने मांडू और बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र में दंड वितरण के उपरांत शनिवार को सदर विधानसभा क्षेत्र के करीब 100 से अधिक अखाड़ाधारियों के बीच दंड का वितरण सांसद सेवा कार्यालय, परिसर में किया । जिसमें कटकमसांडी, सदर, हजारीबाग नगर के अखाड़ा के साथ महासमिति शामिल हैं ।

मौके पर सांसद मनीष जायसवाल ने बताया कि हजारीबाग की ऐतिहासिक रामनवमी परम्परा में कला- कौशल प्रदर्शन को पुनर्जीवित करने के उद्वेश्य से और भावी पीढ़ी को अखाड़ा धारियों द्वारा अस्त्र-शस्त्र कला कौशल प्रशिक्षण के माध्यम से उनमें परंपरागत कला का समावेश करने हेतु यह अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पूरे हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के करीब 3 हजार से अधिक अखाड़ा धारियों तक पहुंचकर उन्हें दंड भेंट कर रहें हैं ताकि हजारीबाग का रामनवमी जिस ख्याति के लिए प्रसिद्ध है वो शोभायात्रा में दिखे। उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति को बढ़ावा देने और उसकी परंपरा को अक्षुण्ण रखने के लिए उनका ऐसा प्रयास भविष्य में भी जारी रहेगा ।

महासमिति अध्यक्ष लड्डू यादव ने सांसद से की खास मुलाकात, सांसद ने भेंट किया 11 बंडल दंड श्री चैत्र रामनवमी महासमिति हजारीबाग -2026 के नवनिर्वाचित अध्यक्ष करण यादव उर्फ लड्डू यादव ने सांसद सेवा कार्यालय पहुँचकर सांसद मनीष जायसवाल से भेंट की। इस आत्मीय मुलाकात के दौरान उन्होंने आगामी रामनवमी शोभायात्रा की तैयारियों और इसे अभूतपूर्व बनाने की कार्ययोजना पर सांसद मनीष जायसवाल से विशेष परिचर्चा हुई। सांसद मनीष जायसवाल ने लड्डू यादव को अंग-वस्त्र ओढ़ाकर स्वागत और सम्मान किया, साथ ही परंपरा को जीवंत रखने हेतु महासमिति को 11 बंडल दंड भी भेंट स्वरूप प्रदान किए ।

मौके ओर विशेषरूप से टुन्नु गोप, अनिल मिश्रा, केपी ओझा, विनोद झुनझुनवाला, किशोरी राणा, इन्द्रनारायण कुशवाहा, मनोरमा राणा, रेणुका साहू, सुमन कुमार पप्पू, कुंवर मनोज सिंह, विशाल वाल्मीकि, लब्बू गुप्ता, दीपू यादव, बीरेंद्र कुमार बीरू, इंदु गुप्ता, चंदन कसेरा, प्रकाश कुशवाहा, दीपक मेहता, नारायण साव, रामू राम, कृष्णा मेहता, अजय पांडेय, अनिल पाण्डेय, अजीत प्रसाद, रिंकू वर्मा, शिव प्रजापति, विक्रमादित्य, अनूप कुमार, विजय वर्मा, रंजन चौधरी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहें ।