हजारीबाग में ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह का भव्य स्वागत, क्षेत्रीय मुद्दों पर हुई चर्चा


हजारीबाग- ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह के हजारीबाग आगमन पर पूर्व सदर विधानसभा प्रत्याशी मुन्ना सिंह के आवास पर उनका भव्य एवं गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। इस अवसर पर मुन्ना सिंह ने मंत्री को पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया और क्षेत्र की जनता की ओर से उनका अभिनंदन किया। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बड़ी भागीदारी देखने को मिली। कटकमदाग प्रखंड प्रमुख विनिता कुमारी, सदर प्रखंड उप प्रमुख रविकांत सिंह, प्रमुख प्रतिनिधि गणेश मेहता, पदमा प्रमुख सहित  सदर प्रखंड के सभी पंचायत समिति सदस्य व जिले के जेएसएलपीएस के पदाधिकारी  मौजूद रहे। इसके अलावा बैहरी पंचायत के मुखिया पप्पू यादव, गुरहेत पंचायत के मुखिया महेश तिग्गा तथा सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल हुए। स्वागत दौरान क्षेत्रीय मुद्दों पर भी संक्षिप्त चर्चा हुई, जिसमें ग्रामीण विकास, बुनियादी सुविधाओं और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया गया। आपकों बता दे कि विनोबा भावे विश्वविद्यालय में आयोजित मंत्री दीपिका पांडे सिंह जिला प्रशासन द्वारा आयोजित मुखिया सम्मेलन में भाग लेने के लिए हजारीबाग पहुंचीं, जहां उन्होंने विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मंत्री के आगमन को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल रहा और कार्यकर्ताओं ने इसे संगठन की मजबूती का प्रतीक बताया।