बरही-चौपारण रोडलाइंस के नए कार्यालय का उद्घाटन, परिवहन सुविधा को मिलेगा बल


हजारीबाग: 
बरही-चौपारण क्षेत्र में परिवहन सुविधा को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत बरही चौपारण रोडलाइंस के नए कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया गया। यह कार्यालय हजारीबाग के फोरलेन स्थित जबरा पार्क के समीप स्थापित किया गया है।

कार्यक्रम में हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल के मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी ने मुख्य अतिथि के रूप में फीता काटकर कार्यालय का उद्घाटन किया। इस प्रतिष्ठान का संचालन मनोज कुमार यादव और मंटू कुमार यादव द्वारा किया जा रहा है, जिन्हें परिवहन क्षेत्र में विशेष अनुभव प्राप्त है।

उद्घाटन अवसर पर रंजन चौधरी ने कहा कि क्षेत्र में परिवहन सेवाओं के विस्तार से व्यापार, रोजगार और आम लोगों के आवागमन में उल्लेखनीय सुधार होगा। उन्होंने इस पहल को स्थानीय विकास की दिशा में एक सकारात्मक कदम बताते हुए संस्थान के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर अभिषेक पाण्डेय, रवि शर्मा, नरेश कुमार यादव, रंजीत कुमार यादव, बसंत यादव, प्रमोद यादव, मदन कुमार यादव, अविनाश पांडेय, मनोज यादव, पवन कुमार, मयंक कुमार यादव (उर्फ लड्डू), उमेश कुमार यादव एवं शुभम कुमार सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।