कटकमदाग ईदगाह में अदा हुई ईद-उल-फितर की नमाज, अमन-चैन और भाईचारे की मांगी गई दुआ


हजारीबाग: 
आज 21 मार्च को ईद-उल-फितर के पावन अवसर पर कटकमदाग क्षेत्र में मुस्लिम समाज के लोगों ने पूरे उत्साह और उल्लास के साथ नमाज अदा की। सुबह लोगों ने अपने-अपने घरों में फातिया कर दूध पिया, जिसके बाद सभी ईदगाह की ओर रवाना हुए।

कटकमदाग ईदगाह में बड़ी संख्या में नमाजियों ने एकत्रित होकर ईद की नमाज अदा की। इस दौरान इमाम अब्बास रजा ने नमाज अदा कराई और पूरी दुनिया में अमन, शांति और भाईचारा कायम रहने की दुआ मांगी।

नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी और आपसी सौहार्द की मिसाल पेश की। पूरे क्षेत्र में खुशी और भाईचारे का माहौल देखने को मिला।

इस मौके पर कटकमदाग अमन कमेटी के सदस्य सादर अख्तर मियां, मिन्हाज मियां, मुस्लिम मियां, मुस्तकीम अंसारी, अफजल अंसारी, शमीम अंसारी, जावेद अंसारी, नौशाद अंसारी, पप्पू अंसारी, शमशेर अंसारी, कौशर अंसारी, इम्तियाज, इफ़्तिख़ार आलम सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।