पोस्ता की खेती को केरेडारी पुलिस ने किया विनष्ट


केरेडारी: 19 फरवरी को केरेडारी थाना पुलिस पदाधिकारी पुलिस अवर निरीक्षक टिंकू कुमार सिंह सहायक अवर निरीक्षक चमेली राम एवं केरेडारी थाना सशस्त्र बल, एवं वनरक्षी के सम्मिलित कार्रवाई से मनातू पंचायत के ग्राम लोहरा के वन भूमि क्षेत्र में स्थित अवैध अफीम/पोस्ता की खेती को विनष्ट किया गया ! पोस्ता की खेती को विनष्ट करने के उपरांत विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है ! इस संदर्भ में पुलिस अवर निरीक्षक टिंकू सिंह ने बताया कि पोस्ता की खेती कानून अपराध है! सरकार द्वारा पोस्ता की खेती पर प्रतिबंध लगाया गया है! पोस्ता की खेती करने वाले और इसके कारोबार में शामिल लोगों को एंडीपीएस एक्ट के सुसंगत धाराओं में कड़ी सजा निर्धारित है!