हजारीबाग जिले के चुरचू प्रखंड अंतर्गत पंचायत बहेरा स्थित फूसरी चौक मैदान में आज दिनांक 15 फरवरी 2026 को प्रीमियर लीग (B.P.L.2) के 3 दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला खेला गया। फाइनल मैच अमृत एक्वा स्ट्राइकर फूसरी और वसीम ग्लेडिएटर्स पिपरा के बीच खेला गया, जिसमें शानदार प्रदर्शन करते हुए अमृत एक्वा स्ट्राइकर फूसरी की टीम विजेता बनी।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री सह हजारीबाग जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष माननीय श्री जय प्रकाश भाई पटेल उपस्थित हुए। मुख्य अतिथि एवं उपस्थित जनप्रतिनिधियों के हाथों विजेता टीम अमृत एक्वा स्ट्राइकर फूसरी को कप, मेडल एवं ₹15000 की पुरस्कार राशि प्रदान की गई, जबकि उपविजेता टीम को ₹10000 देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर चुरचू प्रखंड के प्रमुख निरंजन प्रसाद नायक, जिला परिषद सदस्य बासुदेव करमाली, मुखिया संघ उपाध्यक्ष सह बहेरा के मुखिया देवकी महतो, इन्दरा पंचायत के पूर्व मुखिया दशरथ महतो, पूर्व उप प्रमुख सह पूर्व विधायक प्रतिनिधि चौलेश्वर महतो, पूर्व विधायक प्रतिनिधि आरिफ अंसारी, सागर सरकार, जासिर अंसारी, पिंटू सिंह, संतोष केशरी, असरफ अंसारी, कमेटी अध्यक्ष विकास सिंह राठौर, सचिव आविद अंसारी, तोहिद अंसारी, सूरज सहित बड़ी संख्या में खेलप्रेमी एवं ग्रामीण मौजूद थे।
ग्रामीणों ने इस आयोजन को क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने वाला महत्वपूर्ण प्रयास बताया।
