हजारीबाग - जैन पेट्रोल पंप के बगल में, अपना मार्ट के सामने आज दोपहर करीब 1:04 बजे एक महिला से सोने की चेन की छीनतई की गई।
गौर करने वाली बात यह है कि कल दोपहर 12:30 बजे भी मयूरी होटल के सामने इसी तरह की वारदात हुई थी, जहां एक महिला से चेन छीनी गई थी। लगातार दूसरे दिन हुई घटनाओं से लोगों में डर का माहौल है।
मामले की जानकारी मिलते ही सदर थाना प्रभारी सुभाष सिंह मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी गई है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।
