सार्वजनिक सड़क काटकर तालाब गहरीकरण का आरोप, ग्रामीणों ने काम रोकने की मांग की

 केरेडारी  से रोहित गोस्वामी कि रिपोर्ट


केरेडारी: केरेडारी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मनातू गांव में ग्रामीणों के सार्वजनिक सड़क को काटकर जल छाजन विभाग से तालाब का गहरी करण कार्य किया जा रहा है! इस संदर्भ में मनातू पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि लाल बिहारी गंझू और समाजसेवी मुकेश कुमार ने कहा कि यह सड़क मनातू गांव के ग्रामीणों को खेती बारी करने और देवताओं के पूजा स्थल पर आने जाने का मुख्य मार्ग है! इसी रास्ते से ग्रामीणों खेती बारी करने और देवताओं के पूजा अर्चना करने जाते हैं जिसे तालाब के गहरी करण कार्य कर रहे संवेदक के द्वारा काट कर मार्ग को अवरुद्ध कर दिया गया है! जिस कारण ग्रामीणों के आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है! इतना ही नहीं तालाब के गहरी करण कार्य में भी लीपापोती किया जा रहा है! रास्ते के मिट्टी को काटकर तलाब का बांध बनाया जा रहा है! तालाब के वास्तविक हिस्से में गहरी करण नहीं कर के रास्ते वाले भाग को काट दिया गया है! हम सभी ग्रामीण प्रखंड प्रशाशन केरेडारी और जिला प्रशासन हजारीबाग से मांग करते हैं कि जब तक काटे गए मार्ग को दुरुस्त नहीं किया जाता है और तालाब के गहरी करण का कार्य व्यवस्थित ढंग से नहीं किया जाता है तब तक कार्य को रोक दिया जाए! क्योंकि इसी तालाब के पंजरसे लोग खेती करते हैं और पशुओं को पानी पिलाते हैं! उक्त मामले पर ग्रामीणों द्वारा जल छाजन विभाग को लिखित आवेदन देकर शिकायत किया जाएगा!