हजारीबाग – जिले में नशाखोरी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। कटकमदाग, लोहसिंघना एवं ईचाक थाना क्षेत्र में संयुक्त रूप से चलाए गए अभियान में नशाखोरी गिरोह से जुड़े 14 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की गई। इस दौरान आरोपियों के पास से काफी मात्रा में ब्राउन शुगर और गांजा बरामद किया गया। सभी गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ की जा रही है, ताकि नशा तस्करी के नेटवर्क के अन्य सदस्यों तक पहुंचा जा सके।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में मादक पदार्थों की तस्करी और नशाखोरी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। युवाओं को नशे की चपेट में आने से बचाने के लिए सख्त कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार सभी अभियुक्तों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
