सरस्वती पूजा को लेकर पगार ओपी में शांति समिति की बैठक हुई सम्पन्न

केरेडारी से रोहित गोस्वामी की रिपोर्ट


केरेडारी: केरेडारी थाना क्षेत्र अंतर्गत पगार ओपी परिसर में सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक 22 जनवरी को आयोजित की गई!  बैठक की अध्यक्षता पगार ओपी थाना प्रभारी दिनेश मंडल ने की!

बैठक में सरस्वती पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर विस्तार रूप से चर्चा किया गया! इस अवसर पर ओपी प्रभारी ने पूजा समिति के सदस्यों और ग्रामीणों से आपसी भाईचारे और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की! उन्होंने स्पष्ट कहा कि पूजा के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था डीजे पर प्रतिबंध अश्लील गीतों तथा हुड़दंग पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी! साथ हीं पूजा पंडाल मूर्ति विसर्जन समय-सीमा एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए!  बैठक में उपस्थित क्षेत्र वासियों ने ओपी प्रभारी को पूर्ण सहयोग देने का भरोसा दिलाय

बैठक में स्थानीय जनप्रतिनिधि, पूजा समिति के सदस्य, गणमान्य ग्रामीण एवं पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।