हजारीबाग के मेरु स्थित बीएसएफ प्रशिक्षण केंद्र में आयोजित रोजगार मेला में केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी जी के साथ विधायक प्रदीप प्रसाद हुए शामिल


हजारीबाग के मेरु स्थित बीएसएफ प्रशिक्षण केंद्र में आयोजित रोजगार मेला में विधायक प्रदीप प्रसाद ने सहभागिता करते हुए विभिन्न सरकारी विभागों एवं संगठनों में चयनित युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे। इस अवसर पर उन्होंने सभी चयनित युवाओं को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल, सफल एवं आत्मनिर्भर भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग की मंत्री अन्नपूर्णा देवी, बरकट्ठा विधानसभा क्षेत्र के विधायक अमित यादव, सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के वरिष्ठ पदाधिकारीगण सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारीगण की गरिमामयी उपस्थिति रही। उपस्थित अतिथियों ने युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित किया।

61,000 से अधिक युवाओं को मिला नियुक्ति पत्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आयोजित 18वें रोजगार मेले के अंतर्गत देशभर में विभिन्न सरकारी विभागों एवं संगठनों में 61,000 से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। यह ऐतिहासिक पहल युवाओं को सम्मानजनक रोजगार से जोड़ने, उन्हें आत्मनिर्भर बनाने तथा राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया में सहभागी बनाने की दिशा में एक सशक्त और दूरदर्शी कदम है।

इस अवसर पर विधायक प्रदीप प्रसाद ने कहा कि युवा शक्ति ही विकसित भारत की आधारशिला है। केंद्र सरकार द्वारा रोजगार सृजन एवं युवाओं के सशक्तिकरण के लिए किए जा रहे निरंतर प्रयास देश के भविष्य को मजबूत, आत्मनिर्भर और समृद्ध बनाने में निर्णायक भूमिका निभा रहे हैं।