हजारीबाग नगर निगम चुनाव: मेयर पद के लिए सरफराज अहमद ने किया नामांकन, हजारों समर्थकों के साथ शक्ति प्रदर्शन


जारीबाग – हजारीबाग नगर निगम चुनाव को लेकर गुरुवार को मेयर पद के प्रत्याशी  सरफराज अहमद ने नामांकन दाखिल किया। इस दौरान  सरफराज अहमद अपने हजारों समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ हजारीबाग डीसी कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने विधिवत रूप से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

नामांकन के दौरान कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों के साथ नाच-गान करते हुए शहर का भ्रमण किया और सरफाज अहमद के समर्थन में जमकर नारेबाजी की। पूरे शहर का माहौल चुनावी रंग में रंगा नजर आया।

इस मौके पर सरफाज अहमद ने कहा कि हजारीबाग की जनता विकास, पारदर्शिता और बेहतर नगर व्यवस्था चाहती है। उन्होंने विश्वास जताया कि जनता का पूरा समर्थन उन्हें मिलेगा और वे शहर के समग्र विकास के लिए पूरी निष्ठा से काम करेंगे।

नामांकन कार्यक्रम में कमल खान, कुर्बान अंसारी सहित बड़ी संख्या में समर्थक और गणमान्य लोग मौजूद रहे।