राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि पर शत् शत् नमन: उपायुक्त


30 जनवरी को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि यानी शहीद दिवस के अवसर पर उपायुक्त श्री शशि प्रकाश सिंह ने अपने कार्यालय कक्ष में गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर उन्होंने गांधी जी के जीवन, सत्य एवं अहिंसा के मार्ग को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यह दिन हमें राष्ट्रनिर्माण में गांधी जी के सिद्धांतों के प्रति प्रतिबद्ध रहने की प्रेरणा देता है।