कर्जन ग्राउंड में गणतंत्र दिवस की फुल ड्रेस रिहर्सल सम्पन्न,उपायुक्त ने किया झंडोत्तोलन एवं परेड का निरीक्षण

 


गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों के तहत आज 24 जनवरी को कर्जन ग्राउंड में सेना के टुकड़ियों द्वारा फुल ड्रेस रिहर्सल का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त श्री शशि प्रकाश सिंह ने झंडोत्तोलन कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी तथा परेड का निरीक्षण किया।

फूल ड्रेस रिहर्सल के दौरान सेना के जवानों द्वारा अनुशासित मार्च पास्ट प्रस्तुत किया गया। उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने परेड की सलामी लेते हुए टुकड़ियों की सज्जा,तालमेल एवं अनुशासन की सराहना की तथा गणतंत्र दिवस समारोह को गरिमामय एवं भव्य बनाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था, ट्रैफिक प्रबंधन, दर्शक दीर्घा, आपातकालीन चिकित्सा सुविधा तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को समय पर सुनिश्चित करने का निर्देश दिया, ताकि 26 जनवरी का कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

इस अवसर पर जिला प्रशासन के वरिष्ठ पदाधिकारी, पुलिस अधिकारी,अन्य संबंधित कर्मी उपस्थित थे।