राष्ट्रीय बालिका दिवस पर सदर अस्पताल, हजारीबाग में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर समाज कल्याण विभाग के तत्वावधान में शनिवार को सदर अस्पताल में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त श्रीमती रिया सिंह एवं समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती शिप्रा सिन्हा ने नवजात बालिकाओं एवं उनकी माताओं को उपहार प्रदान कर माताओं के बेहतर स्वास्थ्य एवं बच्चियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस दौरान उप विकास आयुक्त ने सदर अस्पताल में जन्मी बालिकाओं को बधाई देते हुए “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” अभियान के तहत 28 बेबी किट एवं उपहार प्रदान किया गया। कार्यक्रम में चुरचू प्रखंड के बिरहोर टोला की निवासी फूलमनी बिरहोर के नवजात बालिका अभिनन्दन विशेष रूप से उल्लेखनीय रहा।

उप विकास आयुक्त ने कहा कि समाज में बालिकाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण एवं अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना अत्यावश्यक है। उन्होंने लिंगानुपात में सुधार, कन्या भ्रूण हत्या जैसी कुप्रथाओं के समापन एवं बालिकाओं के सम्मानजनक भविष्य हेतु सामूहिक प्रयास किए जाने की अपील की।

कार्यक्रम के उपरांत उप विकास आयुक्त ने सदर अस्पताल की प्रसव सेवाओं एवं मातृत्व स्वास्थ्य सुविधाओं का निरीक्षण किया। साथ ही युवा मैत्री केंद्र एवं वन स्टॉप सेंटर का अवलोकन करते हुए लाभुकों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने, स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने तथा सैनिटरी पैड जैसी आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

कार्यक्रम में समाज कल्याण विभाग की अधिकारी श्रीमती शिप्रा सिंहा, विभागीय कर्मी, स्वास्थ्यकर्मी, अस्पताल स्टाफ एवं लाभुक उपस्थित रहे।