
केरेडारी: केरेडारी के कंडा बेर पंचायत में संचालित एनटीपीसी के नॉर्थ वेस्ट कोल परियोजना के कंडाबेर बरियातू पंचायत के विस्थापित प्रभावित भू रैयतों ने अपनी मांगों को लेकर और भूमि अधिग्रहण कानून 2013 के तहत मुआवजा रोजगार समेत अन्य मांगों को लेकर बुधवार को बंद करा दिया और अनिश्चित कालीन धरना पर बैठे गए!इस दौरान नॉर्थ वेस्ट माइंस में कोयला खनन कोयला ढुलाई ओबी खनन का कार्य पूरी तरह बंद रहा! इस दौरान भू रैयतों ने एनटीपीसी नॉर्थ वेस्ट प्रबंधन और एमडीओ त्रिवेणी सैनिक पर कई गंभीर आरोप लगाए! भू रैयतों को आरोप है कि नॉर्थ वेस्ट कोल परियोजना से लाखों टन कोयला खनन कर मुनाफा कमा चुकी है कंपनी दिन रात माइंस का विस्तार कर रही है इस दौरान बड़ी मात्रा में भू रैयतों का जमीन अधिगृहित किया जा रहा है लेकिन नॉर्थ वेस्ट प्रबंधन द्वारा मुआवजा भुगतान करने के कार्य पर टाल मटोल किया जा रहा है! बड़ी संख्या में भू रैयत हैवी ब्लास्टिंग और प्रदूषण के गंभीर समस्या से जूझ रहे हैं पर कोई पहल नॉर्थ वेस्ट प्रबंधन द्वारा नहीं किया जा रहा है! धरना दे रहे भू रैयतों का मांग है कि जब तक जमीन का मुआवजा भुगतान 2013 भूमि अधिग्रहण कानून के दर से नहीं किया जाता है रोजगार और प्रदूषण से निजात के लिए ठोस कदम नहीं उठाती है तब तक नॉर्थ वेस्ट कोल परियोजना में सभी कार्य बंद रहेगा! इस दौरान धरना दे रहे भू रैयतों के समक्ष हजारीबाग डीटीओ विजय कुमार केरेडारी सीओ रामरतन कुमार वर्णवाल बीडीओ विवेक धरना स्थल पर पहुंच कर वार्ता किए जिसपर सहमति बनी की 29 जनवरी गुरुवार को धरना स्थल पर कैंप लगा कर भू रैयतों के जमीन की कागजात का जांच पड़ताल किया जाएगा! जिस पर भू रैयतों ने कहा कि हमलोगों का धरना तब तक जारी रहेगा जबतक मुआवजा भुगतान संबंधी सभी मांगे पूरी नहीं हो जाती है! इस दौरान दशरथ मंडल अशोक कुमार साव नवल राणा मुन्ना राणा परमेश्वर साव जगदीश साव नाजिर मियां सरिता देवी ललिता देवी समेत कंडा बेर बरियातू पंचायत के भू रैयत मौजूद थे!