केरेडारी से रोहित गोस्वामी कि रिपोर्ट
केरेडारी : झारखंड कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के निर्देशानुसार केरेडारी प्रखंड मुख्यालय में कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रविंद्र कुमार गुप्ता के अध्यक्षता में मनरेगा बचाओ संग्राम राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत प्रारंभ हुई! कार्यक्रम का संचालन पूर्व विधायक प्रतिनिधि सुरेश साव ने किया। केंद्र सरकार द्वारा भीबी-जी राम जी योजना के माध्यम से मनरेगा के साथ छेड़ छाड़ के विरोध में 27 जनवरी को केरेडारी प्रखंड सह अंचल मुख्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन कर राज्यपाल के नाम बीडीओ को ज्ञापन सौंपा गया ।ज्ञापन के माध्यम से कहा है कि मनरेगा योजना के विचारों और संविधान की भावना पर आधारित एक जनकल्याण कारी योजना है जिसका ग्रामीण मजदूरों को सौ दिनों का सुनिश्चित रोजगार देकर उन्हें सम्मानजनक जीवन जीने का अवसर मिलता है किन्तु केंद्र सरकार द्वारा लागू की जा रही भीबीजी राम जी योजना के कारण मनरेगा की मूल भावना कमजोर हो रही है। जिसका सीधा असर ग्रामीण मजदूर दलित आदिवासियों एवं वंचित वर्ग पर पड़ रहा है। इस व्यवस्था के कारण मनरेगा के कार्यों में कटौती हो रही है। मजदूरी भुगतान में आना वश्यक देरी हो रही है। रोजगार के अवसर घट रहे हैं तथा पंचायत के अधिकारों का हनन हो रहा है जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में बेरोजगारी बढ़ रही है। और मजदूरों का पलायन हो रहा है! जो सामाजिक और आर्थिक दृष्टि से अत्यंत गंभीर स्थिति उत्पन्न हो गई है। उपरोक्त मामले पर संवैधानिक रूप से हस्तक्षेप करते हुए केंद्र सरकार को निर्देशित किया जाय ताकि मनरेगा के मूल भावना के साथ किसी भी तरह का समझौता ना हो। इस कार्यक्रम में जिला महासचिव सह पचड़ा पंचायत मुखिया महेश प्रसाद साव, मो o दिलदार अंसारी, 20 सूत्री अध्यक्ष अर्जुन राम, इंटक प्रखण्ड अध्यक्ष जागेश्वर साव, खिरोधर साव,फुनेश्वर रजक, चंदन कुमार,मुखिया संघ अध्यक्ष सह कंडाबेर पंचायत मुखिया दिनेश साव, झरी महतो,प्रवेक्षक के रूप में झारखंड कांग्रेस कमिटी के वरिष्ठ पदाधिकारी हिमांशू कुमार,एस सी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मुकेश पासवान,रविंदर पांडे, उमेश कुमार साव,मोहन करमाली,भागिरथ साव, मोहन साव, शकुंति देवी समेत दर्जनों लोग धरना प्रदर्शन कार्य क्रम में शामिल हुए!
