हजारीबाग- गणतंत्र दिवस के अवसर पर पूर्व सदर विधानसभा प्रत्याशी मुन्ना सिंह ने हजारीबाग जिले के विभिन्न स्थानों पर आयोजित झंडोत्तोलन कार्यक्रमों में भाग लेकर संविधान, लोकतंत्र और राष्ट्रीय एकता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। इस क्रम में खिरगांव स्थित मिल्लत अकादमी में झंडोत्तोलन करते हुए उन्होंने कहा कि शिक्षा और नैतिक मूल्यों के माध्यम से ही एक सशक्त, जागरूक और आत्मनिर्भर भारत का निर्माण संभव है।
उन्होंने आयोजन के लिए मिल्लत अकादमी के संचालक अख्तर हुसैन साहब के सामाजिक एवं शैक्षणिक योगदान की सराहना किया।इसके पश्चात मुन्ना सिंह हजारीबाग जिले के सदर प्रखंड स्थित बैहरी पंचायत भवन में आयोजित झंडोत्तोलन कार्यक्रम में शामिल हुए, जहाँ तिरंगे को सलामी देते हुए उन्होंने संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों के संरक्षण का संकल्प लिया। कालीबाड़ी रोड स्थित मोहम्मद अली जी की लाइब्रेरी में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को नमन करते हुए देश की एकता, भाईचारे और सामाजिक न्याय को मजबूत करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी देश की प्रगति और लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए सदैव प्रतिबद्ध रही है। इसके अलावा स्वर्ण महासभा (दहेज उन्मूलन व समाज उत्थान) के अन्नदा चौक के समीप स्थित कार्यालय में झंडोत्तोलन कर उन्होंने दहेज प्रथा के उन्मूलन, सामाजिक कुरीतियों के अंत और समतामूलक समाज के निर्माण का संकल्प दिलाया। उन्होंने सभी देशवासियों से गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रहित में अपने कर्तव्यों के निर्वहन का आह्वान किया।

