हजारीबाग: टाटीझरिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 60 पेटी विदेशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार


हजारीबाग:
जिला पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध एक बड़ी सफलता हासिल की है टाटीझरिया थाना क्षेत्र के बौधा जंगल में पुलिस ने छापेमारी कर लगभग 60 पेटी विदेशी शराब बरामद की है और मौके से एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है

गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई यह कार्रवाई 30 और 31 जनवरी 2026 की मध्य रात्रि (लगभग 12:35 बजे) की गई हजारीबाग पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि बौधा जंगल के रास्ते एक पिकअप गाड़ी से शराब की तस्करी की जा रही है सूचना के सत्यापन के लिए पुलिस निरीक्षक जगलाल मुण्डा (दारू अंचल) के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया

तस्करों की घेराबंदी जब पुलिस टीम जंगल के पास पहुँची, तो वहां एक बिना नंबर की पिकअप बोलेरो खड़ी पाई गई पुलिस को देखकर पिकअप का ड्राइवर भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन मुस्तैद जवानों ने उसे दौड़कर पकड़ लिया तलाशी लेने पर गाड़ी में लदी 60 पेटी विदेशी शराब बरामद हुई

बिहार ले जाई जा रही थी खेप गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान रामचंद्र साव (पिता- स्व० त्रिभुवन सिंह), निवासी- बौधा, टाटीझरिया के रूप में हुई है पूछताछ के दौरान उसने स्वीकार किया कि बरामद शराब की खेप टाटीझरिया से बिहार ले जाई जा रही थी

कानूनी कार्यवाही पुलिस ने इस मामले में टाटीझरिया थाना कांड संख्या 11/26 (दिनांक 31.01.26) दर्ज किया है अभियुक्त के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 274/275/292 और उत्पाद अधिनियम की धारा 47(ए) के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है

छापेमारी टीम में शामिल अधिकारी इस सफल अभियान में पुलिस निरीक्षक जगलाल मुण्डा, टाटीझरिया थाना प्रभारी इन्द्रजीत कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक पवन कुमार और टाटीझरिया थाना का सशस्त्र बल शामिल था