हजारीबाग डेंटल कॉलेज ने एक्सीस बैंक के समीप लगाया निशुल्क दंत जांच शिविर, 25 लोगों की हुई जांच


हज़ारीबाग़ कॉलेज ऑफ़ डेंटल साइंसेज एंड हॉस्पिटल द्वारा कल्लू चौक समीप स्थित एक्सीस बैंक में शुक्रवार को निशुल्क दंत जांच शिविर लगाया गया। जिसमें 25 लोगों का निशुल्क दांतों की जांच कर चिकित्सकों के द्वारा उत्तम स्वास्थ्य का परामर्श दिया गया। हजारीबाग़ डेंटल कॉलेज के सचिव डॉ. प्रवीण श्रीनिवास ने इस अवसर पर कहा कि दंत स्वास्थ्य संपूर्ण शरीर के स्वास्थ्य का महत्वपूर्ण हिस्सा है। समय-समय पर दांतों की जांच कराना अत्यंत आवश्यक है। हमारा उद्देश्य समाज के हर वर्ग तक बेहतर दंत चिकित्सा सुविधा और जागरूकता पहुंचाना है। 

मौके पर हजारीबाग डेंटल काॅलेज के चिकित्सक डॉ दीपांशु, लाईबा फातिमा, मोनिका पाठक, मोहम्मद नुमान आलम, मुस्कान एवं पीआरओ राजकुमार ने सरहानीय योगदान दिया।