जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ. न्यूटन तिर्की के विदाई सह सम्मान समारोह का आज 31 अक्टूबर को जिला पशुपालन कार्यालय सभाकक्ष में आयोजन किया गया।
डॉ. तिर्की ने 30 जुलाई 2020 से 31 नवंबर 2025 तक हजारीबाग जिले में जिला पशुपालन पदाधिकारी के रूप में अपनी सेवाएं दीं। इस अवधि में उन्होंने पशुपालन विभाग की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, पशु चिकित्सा सेवाओं के विस्तार तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इस अवसर पर उपायुक्त श्री शशि प्रकाश सिंह ने डॉ. तिर्की को उनके दीर्घ कार्यकाल के दौरान की गई सेवाओं के लिए धन्यवाद एवं शुभकामनाएं दीं।
उपायुक्त ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि डॉ. तिर्की की कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और कार्य के प्रति समर्पण भावना सभी अधिकारियों एवं कर्मियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने उनके स्वस्थ, सुखी एवं सक्रिय जीवन की कामना की।
इस अवसर पर जिला के विभिन्न पदाधिकारी, सहकर्मी एवं कर्मी उपस्थित रहे और सभी ने डॉ. तिर्की के योगदान को याद करते हुए उन्हें भावुक आंखों से शुभकामनाएं दीं।
