केरेडारी : केरेडारी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत गरी कलां पंचायत के पतरा कलां में 28 अक्टूबर को वन पर्यावरण सह वृक्षों का रक्षा बंधन कार्यक्रम आयोजित किया गया! कार्यक्रम की शुरुआत पेड़ो की रक्षा सूत्र बांध कर व वन देवी का पूजा अर्चना कर किया गया!कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि हजारीबाग पश्चिमी डिवीजन डीएफओ मौन प्रकाश उपस्थित रहे! वहीं वशिष्ठ अतिथि के रूप में पर्यावरण विद डॉक्टर खेमलाल महतो उपस्थित थे!कार्यक्रम को संबंधित करते हुए जो करेगा वन होगा उसका बेड़ा पार आगे कहा कि इंसान को जीवन में परिवार के हर एक सदस्यों के नाम पेड़ लगाना चाहिए! गिलहरी का उदाहरण देते हुए आगे कहा कि एक गिलहरी जीवन में दस हजार पेड़ लगता है तो इंसान को जीवन में गिलहरी से सीख लेते हुए पेड़ लगाना चाहिए! कार्यक्रम में वरिष्ठ कृषक मीनू महतो डॉक्टर खेमलाल जीवलाल प्रजापति मूलचंद ठाकुर पर्यावरण विद चंचला देवी उप प्रमुख अमेरिका महतो भाजपा महामंत्री नरेश महतो भाजपा नेता राजू साव कौलेश्वर यादव समेत अन्य वक्ताओं ने संबोधित करते हुए पतरा कलां वन पर्यावरण सुरक्षा समिति का उत्साहवर्धन किया! साथ हीं कार्यक्रम में दूर दराज से आए पर्यावरण विदो के द्वारा वन बचाने को लेकर कई तरह के गीत प्रस्तुत किया गया व नाटक भी प्रस्तुत किया गया!कार्यक्रम की अध्यक्षता तुलसी महतो और संचालन हरिलाल महतो ने किया! मौके पर वन समिति अध्यक्ष विश्वनाथ महतो पर्यावरण मेला समिति अध्यक्ष तुलसी महतो पर्यावरण मेला समिति सह वन समिति सचिव राम इकबाल सिंह वन एवं पर्यावरण मेला समिति के संयोजक हरिलाल महतो पर्यावरण मेला समिति कोषाध्यक्ष तालेश्वर महतो वन समिति उपाध्यक्ष बिनोद सिंह वन समिति उप सचिव चरकू महतो निर्मल महतो बिहारी महतो सुरेंद्र महतो समेत अन्य लोग बड़ी संख्या में मौजूद थे!
