केरेडारी : केरेडारी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत हेवई पंचायत के बिलारी गांव स्थित कुशवाहा नगर में छठ महापर्व के मंगलवार को भक्ति जागरण और मेला का आयोजन किया गया! भक्ति जागरण में व मेला में आस पास के लोग बड़ी संख्या में पहुंचे थे! इस संदर्भ में समाजसेवी तिलेश्वर कुमार ने बताया कि बीते 9 वर्षों से हेवई पंचायत के बिलारी गांव के कुशवाहा नगर के तालाब में बीते 9 वर्षों से भव्य और आकर्षक पूजा पंडाल छठ महापर्व में भगवान सूर्य और छठ माई के अर्घ्य अर्पित करने के लिए बनाया गया !साथ हीं पूरे जलाशय को विद्युत साज सज्जा और भगवा पताका से सजा दिया गया है! वहीं सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किया गया था! छठ पूजा विसर्जन के दिन भव्य मेला और भक्ति जागरण कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया! छठ पूजा मेला और भक्ति जागरण देखने हेवई बिलारी बेंगवरी पहरा समेत अन्य जगहों से लोग बड़ी संख्या में पहुंचे थे! छठ महापर्व मेला और भक्ति जागरण कार्यक्रम में छठ पूजा समिति कुशवाहा नगर बिलारी के अध्यक्ष बलदेव महतो सचिव महावीर महतो कोषाध्यक्ष बैजनाथ महतो लालजीत कुशवाहा बिरजू महतो तिलेश्वर कुमार राजेश कुशवाहा बिकास कुमार पिंटू कुमार पंकज कुमार संतोष कुमार कुणाल कुमार परमेश्वर महतो कृष्णा महतो जितेंद्र महतो महेंद्र महतो नागेश्वर कुमार समेत अन्य श्रद्धालु भक्तों का अहम योगदान रहा!
