उपायुक्त ने सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापिका एवं कर्मी को दी सम्मानपूर्ण विदाई


उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने आज शिक्षा विभाग की दो महिला कर्मियों श्रीमती संगेन तिग्गा एवं श्रीमती प्रभा देवी को उनके सेवानिवृत्ति के अवसर पर सम्मानपूर्वक विदाई दी।

श्रीमती संगेन तिग्गा, संत किरण बालिका उच्च विद्यालय, हजारीबाग की प्रधानाध्यापिका के पद पर कार्यरत रहीं और 23 वर्षों तक जिले में शिक्षा के क्षेत्र में अपनी सेवाएँ समर्पित कीं। वहीं श्रीमती प्रभा देवी ने जिला शिक्षा कार्यालय, हजारीबाग में कर्मी के रूप में 27 वर्षों तक अपनी ईमानदारी पूर्वक निष्ठापूर्ण सेवा दी।

इस अवसर पर उपायुक्त श्री सिंह ने दोनों सेवानिवृत्त कर्मियों को शाल देकर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल, स्वस्थ और सुखद जीवन की शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि समर्पण और अनुशासन के साथ दी गई सेवाएँ सदैव स्मरणीय रहेंगी और अन्य कर्मियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेंगी।