केरेडारी के सलगा सयानी में दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन,राधा मौर्या का होगा कार्यक्रम।


केरेडारी।केरेडारी प्रखण्ड के सलगा सयानी मैदान में तीन लाख की लागत से भव्य पंडाल बनाया गया।पंडाल का उद्घाटन केरेडारी अंचलाधिकारी रामरतन वर्णवाल ने किया।जहाँ सप्तमी पूजा की रात में जागरण के प्रसिद्ध मुंबई के कलाकार राधा मौर्या ग्रुप के द्वारा होगा,वही अष्टमी की रात में जागरण के सुप्रसिद्ध भोजपुरी गायिका स्नेहा सरगम एवं झांकी झारखंड बिहार यूपी के प्रसिद्ध कलाकार राजू हलचल ग्रुप के द्वारा किया जाएगा,दसवीं के दिन झारखंड के प्रसिद्ध नागपुरी खोरठा के प्रसिद्ध कलाकारों के द्वारा मेला में आर्केस्ट्रा दिन के 3:00 बजे से संध्या 8:00 बजे तक किया जाएगा।मौके पर

पगार  ओपी  थाना प्रभारी दिनेश कुमार मंडल, पूजा समिति  के अध्यक्ष कुंवर प्रसाद साहू, कोषाध्यक्ष बलराम साव ,सचिव राजेंद्र महतो,उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार साव,विनोद कुमार राम,  मुखिया पार्वती देवी ,पंचायत समिति सदस्य मीना देवी, उप मुखिया जागेश्वर कुमार ,भोला महतो,  मीडिया प्रभारी  संदीप कुमार,  खेलावन साव,संतोष कुमार समेत बडी संख्या में लोग उपस्थित थे।