हजारीबाग: हजारीबाग के होटल विनायक में बिगेस्ट डांडिया नाइट का सफल आयोजन, डीजे विन्नी वीएनएस ने बांधा समां


हजारीबाग: नवरात्र के पंचमी के अवसर पर होटल विनायक में आयोजित बिगेस्ट डांडिया नाइट धूमधाम और सफलता के साथ संपन्न हुआ। 
इस आयोजन में डीजे विन्नी वीएनएस के ( DJ Vinny VNS) शानदार संगीत ने पूरे माहौल को झूमने पर मजबूर कर दिया। उनके ऊर्जावान बीट्स और अनोखे अंदाज ने दर्शकों को देर रात तक डांस फ्लोर पर थिरकने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में डीजे अंगिता और डीजे एसबीएम ने भी बेहतरीन प्रस्तुति देकर माहौल को और खास बनाया। हालांकि, दर्शकों ने सबसे ज्यादा सराहना डीजे विन्नी वीएनएस ( DJ Vinny VNS ) की परफॉर्मेंस की, जिनकी वजह से डांडिया नाइट हजारीबागवासियों के लिए अविस्मरणीय बन गया।
होटल परिसर में सजे-धजे पंडाल, रंग-बिरंगे परिधान और गरबा की ताल पर थिरकते लोगों ने त्योहार की खुशी को कई गुना बढ़ा दिया। इस आयोजन को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला और बड़ी संख्या में परिवारों ने इसमें हिस्सा लिया।

पूरे कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बेहद सख्त और व्यवस्थित रही। सीसीटीवी कैमरों और बाउंसर्स की निगरानी में लोगों ने बेफिक्र होकर डांडिया का आनंद उठाया। वहीं, होटल परिसर में लगे फूड स्टॉल्स ने लोगों को स्वाद का मजा भी दिया।

जय श्री राम और जय मां दुर्गा के नारों से पूरा माहौल गूंज उठा। रंग-बिरंगे परिधान, शानदार सजावट और गरबा की ताल पर थिरकते लोगों ने त्योहार की खुशी को कई गुना बढ़ा दिया। बड़ी संख्या में परिवारों और युवाओं ने इसमें हिस्सा लिया और देर रात तक संगीत, नृत्य और मनोरंजन का आनंद उठाया।