सांसद खेल महोत्सव 2025 : सदर प्रखण्ड में नमो फुटबॉल टूर्नामेंट का 13वां चरण भव्य आगाज


सांसद खेल महोत्सव 2025 के तहत नमो फुटबॉल टूर्नामेंट का 13वां चरण सदर प्रखण्ड में दिन रविवार को ओरिया फुटबॉल ग्राउंड से भव्य एवं ऐतिहासिक शुभारंभ हुआ। बतौर मुख्य अतिथि हजारीबाग लोकसभा के सांसद मनीष जायसवाल सहित कई अतिथिगण शामिल हुए। पारंपरिक रूप से अतिथियों को धवैया स्कूल की बालिकाओं द्वारा अतिथि वंदन एवं नगाड़ा और फूलमाला के साथ जोरदार स्वागत किया गया। मशाल प्रज्ज्वलित के साथ मार्च पास्ट के दौरान खिलाडियों ने नशामुक्ति का संकल्प लिया। साथ ही अतिथियों ने पूर्व विधायक प्रतिनिधि स्व. बिजय कुमार की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि देते हुए उनकी स्मृतियों को याद कर उन्हें विशेष सम्मान दिया। इस दौरान आतिशबाजी से संपूर्ण मैदान परिसर गुंजयमान हुआ। इस दौरान रोमांचकारी एवं अद्भुत दृश्य का अद्वितीय झलक दिखा। उपस्थित लोगों ने ऐतिहासिक पल का गवाह बने। फुटबॉल प्रेमियों का जनसैलाब उमडा। हजारीबाग रिटायर्ड इलेवन बनाम ओरिया रिटायर्ड इलेवन के बीच शुभारंभ मैच खेला गया। अतिथियों ने खिलाडियों से परिचय प्राप्त एवं फूटबाल पर किक मारकर शुभारंभ कराया। इसमें लगभग 90 टीमें शामिल हैं। शुभारंभ अत्यंत प्रेरणादायी एवं अनुशसित रहा। मंच संचालक अबोध राम, स्वागत भाषण अभय कुमार ने किया। निर्णायक में परमेश्वर गोप, सिकंदर यादव, जितेंद्र हांसदा, संजय पासवान एवं उमेश यादव अपनी सहभागिता निभाई।

मौके पर हजारीबाग लोकसभा के सांसद मनीष जायसवाल ने संबोधित कर कहा कि वर्ष 2016 में कुछ टीमों से शुरुआत हुई, आज 1500 टीमों और लगभग 22,500 खिलाड़ियों की भागीदारी है। यह राज्य का सबसे बड़ा फुटबॉल टूर्नामेंट बन चुका है। जिसका उद्देश्य है ग्रामीण प्रतिभाओं को बेहतर मंच प्रदान करना, युवाओं को मैदान से जोड़ना और नशामुक्त समाज की ओर प्रेरित करना एवं खेल के माध्यम से अनुशासन, ऊर्जा और राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि नमो फुटबॉल टूर्नामेंट खेल के साथ सकारात्मक ऊर्जा और राष्ट्र निर्माण से जोड़ने का एक सशक्त अभियान है। जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह ने कहा कि नमो फुटबॉल टूर्नामेंट क्षेत्र के युवाओं को मैदान से जोड़कर खुद के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य रखने का प्रेरणा देता है।

मौके पर विशेष रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह, भाजपा नेता विनोद झुनझुनवाला, अर्जुन साव, पूर्व खिलाड़ी शंभु गोप, भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता, सदर पश्चिमी सांसद प्रतिनिधि दामोदर प्रसाद, पूर्वी सांसद प्रतिनिधि कृष्णा मेहता, सदर पश्चिमी मंडल अध्यक्ष रणधीर पांडे, भाजपा अनुसुचित मोर्चा के जिला अध्यक्ष महेंद्र राम बिहारी, भाजपा नेता शिवपाल यादव, जितेंद्र कुमार साहू, पूर्व अध्यक्ष रामचंद्र कुशवाहा, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुरेश कुमार, दारू भाजपा मंडल अध्यक्ष अशोक कुशवाहा, किशोरी राणा, लाखपति साव, महेंद्र राम बिहारी, अनेश्वर प्रसाद, साक्षी राणा, रेणुका कुमारी, रत्ना सिन्हा, सत्यभामा, भानुमति पासवान, कंचन शर्मा, शिवपाल यादव, अरूण यादव, विनोद कुमार, नुनुलाल भुइयां, अर्जुन कुमार, मोहन प्रसाद, बलदेव बाबू, अनिल पाण्डेय, पूनम चौधरी, जितेंद्र कुमार साहू, दामोदर प्रसाद, बीरेंद्र कुमार बीरू, नारायण साव, सुरेश प्रसाद, अर्जुन केशरी, महेश प्रसाद, श्यामलाल महतो, रोहित कुशवाहा, सोनी देवी, मुकेश कुमार साव, यमुना यादव, विजय यादव, धर्मेंद्र, अविनाश कुमार यादव, बंटी तिवारी, जयप्रकाश, रंजन चौधरी, धीरज कुमार, संजय पासवान, उमेश पासवान, रंजीत कुमार, शैलेंद्र यादव,  संचालन समिति के अध्यक्ष जीतू यादव, उपाध्यक्ष राहुल ठाकुर, राजदीप कुमार, सचिव जितेंद्र कुमार, उपसचिव निरंजन यादव, हरीश गुप्ता, कोषाध्यक्ष शैलेश पासवान, उपकोषाध्यक्ष टिंकू कुमार, मीडिया प्रभारी विजय यादव, मैदान व्यवस्थापक अभय पासवान, गिरजा पासवान, प्रमोद पासवान, विनय यादव, अबोध राम, गणपत राम, शैलेंद्र यादव, परमेश्वर गोप, कमलेश पासवान, कौलेश्वर साव, रंजीत यादव, बबलू कुमार, नवीन कुमार, संरक्षक दिलीप पासवान, गौतम वर्मा, प्रकाश यादव, मनोज गुप्ता, जुगल यादव, अजय राम, लखपति, कार्यकारिणी सदस्य गोविन्द यादव, अंशु गुप्ता, कौलेश्वर यादव उर्फ काली, रितेश यादव उर्फ छोटी, अमित कुमार, बिट्टू कुमार, सुजीत कुमार, विवेक यादव उर्फ बिक्की, आर्यन, आशीष कुमार, पूरन कुमार, जगदेव कुमार, दीपू कुमार, बिकू कुमार एवं नवयुवक के सभी वर्तमान व भुतपूर्व खिलाड़ी, नरेंद्र कुमार उर्फ पप्पू, संतोष गुप्ता, बिनोद कुमार, गौतम गोप, मोहन कुमार एवं भाजपा सदर मंडल के देवतुल्य कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी शामिल रहे।