हजारीबाग की रत्नगर्भा धरती ने एक से बढ़कर एक खिलाड़ी दिए हैं जिन्होंने राष्ट्रीय- अंतरराष्ट्रीय फलक पर हजारीबाग का नाम रोशन किया है। खेल के क्षेत्र में सीमित साधन- संसाधन के बावजूद अपनी प्रतिभा का जौहर का लोहा मनवाया है। हजारीबाग शहर के हुरूहुरू निवासी दिलीप यादव का सुपुत्र अखिल यादव ने प्रशिक्षक निरंजन यादव के मार्गदर्शन में राज्यस्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक लाकर हजारीबाग जिला एवं यादव समाज का नाम रौशन किया है। जमशेदपुर, धनबाद, रांची, देवघर आदि के खिलाड़ियों को मात देकर अपना परचम लहराया और अपना नाम राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सुनिश्चित किया है। आर्थिक संकट के कारण अखिल यादव हरिद्वार में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जाने लिए असमर्थता व्यक्त किया। इसी निमित्त शुक्रवार को जिला परिषद पार्क में यादव समाज का युवावर्ग का एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इसमें काफी संख्या में समाज के युवावर्ग सम्मिलित होकर अपना- अपना सुझाव व्यक्त किया। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए ताइक्वांडो खिलाड़ी को आर्थिक मदद किया। भविष्य में हरसंभव सहयोग करने का ताइक्वांडो खिलाड़ी को भरोसा व हौसला दिया। बैठक में उपस्थित लोगों ने उन्हें राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अवश्य परचम लहराने की अग्रिम बधाई एवं शुभकामनाएं दी। ताइक्वांडो के प्रतिभावान खिलाड़ी अखिल यादव ने आर्थिक सहायता एवं एकजुटता के साथ मिले हौसला से भावनात्मक रूप से अभिभूत हुआ। आर्थिक सहायता और हौसला देने के लिए सभी का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।
मौके पर मुख्य रूप से बबलू यादव, अनिल यादव, किशोर यादव, मंदीप यादव, गोविन्द यादव, निरंजन यादव, पंकज यादव एवं रोहित यादव सहित कई लोग उपस्थित रहे।