केरेडारी : बड़कागांव केरेडारी मुख्य सड़क के सिकरी ओपी क्षेत्र अंतर्गत पतरा पुल के समीप अपराधियों ने दो सुअर व्यवसाई को गोली मारकर घायल कर दिया! गोली लगने से बड़कागांव थाना क्षेत्र के लुरूंगा गांव निवासी सह सुअर व्यवसाई कुलेश्वर बेदिया पिता चेता बेदिया व बैजू बेदिया पिता गणेश बेदिया गंभीर रूप से घायल हो गए ! घायलों में कुलेश्वर बेदिया के सीने में गोली लगी हैं जो सीने में फंसा हुआ हुआ हैं! वहीं बैजू बेदिया के हाथ को छूते हुवे गोली निकल गई! घटना 25 जून सुबह 9.30 बजे की हैं! घटना की सूचना मिलते ही सीकरी ओपी एस आई संजीव कुमार दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए केरेडारी में ले गए! जहां जेएलकेएम नेता बालेश्वर कुमार व केरेडारी थाना प्रभारी विवेक कुमार के पहल पर गंभीर रूप से घायल कुलेश्वर बेदिया को बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग रेफर कर दिया गया! जहां उसका ईलाज जारी है! गोली बारी करने वाले 3 बाइक सवार भागने में सफल रहें!
घटना के उपरांत सीकरी ओपी प्रभारी सुनील सिंह मामले की छानबीन में जुट गए हैं! घायल युवक सुअर पालन के साथ सुअर का व्यवसाई करते हैं! घटना के संदर्भ में सिकरी ओपी प्रभारी सुनील सिंह ने बताया कि घटना के सभी पहलुओं की जांच पड़ताल बारीकी से की जा रही है!
