हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल ने शुक्रवार को हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के मांडू विधानसभा और सदर विधानसभा क्षेत्र के 08 गांवों का तूफानी दौरा कर कई कार्यक्रमों में भाग लिया। उन्होंने अपने दौरे की शुरुआत मांडू विधानसभा क्षेत्र के विष्णुगढ़ प्रखंड अंतर्गत खरना पंचायत स्थित ग्राम चलकरी अवस्थित प्राचीन महादेव वर मंदिर में पूजा- अर्चना के साथ किया। यहां स्थानीय ग्रामीणों ने उनका पारंपरिक तरीके से ढोल- मांदर के साथ नाचते- झूमते हुए और आरती उतारकर भव्य अभिनंदन किया। यहां से ग्राम भंडेरी पहुंचे जहां नाबार्ड और जनजागरण केंद्र के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित जीवा कार्यक्रम अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का बतौर मुख्य अतिथि उद्घाटन किया। यहां से ग्रहमुर्गी, कोनार डैम, अचलजामु, विष्णुगढ़ करोंज मोड़ में स्थानीय समाजसेवी नवल किशोर प्रसाद के आवासीय परिसर में स्थानीय व्यापारी संघ के प्रतिनिधियों संग बैठक , टाटीझरिया मंडल भाजपा कार्यालय में स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं संग मुलाकात और सदर विधानसभा क्षेत्र के दारू प्रखंड स्थित ग्राम तलैया स्थित पूर्व विधायक प्रतिनिधि बालदेव बाबू के आवासीय परिसर में स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर करके अपने आगामी योजना सांसद तीर्थ दर्शन-2025 से उन्हें अवगत कराया और इसमें सहयोग का अपील किया। सांसद मनीष जायसवाल ने क्षेत्र वासियों को आगामी 29 जून 2025 को सांसद तीर्थ दर्शन-2025 के शुभ उद्घाटन सह प्रथम जत्थे के रवानगी कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कटकमदाग प्रखंड के खपरियावां स्थित भगवान नृसिंह के दरबार में पहुंचने का अपील भी किया ।
डीएपी और यूरिया जैसे रासानियक खाद का अधिक उपयोग करने से पोषण मूल्य समाप्त होने के साथ-साथ जानलेवा बीमारियों का भी खतरा बढ़ गया है। इससे बचने के लिये प्राकृतिक आधारित खेती करनी होगी। रसायन-मुक्त खेती को बढ़ावा देने के लिये जन जागरण केंद्र ने नाबार्ड के साथ मिलकर जीवा जैसे परियोजना को धरातल पर उतारा हैं इससे क्षेत्र में समृद्धि और समाज सशक्त होगा। उक्त बातें हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल ने किसानों व महिला स्वयं सहायता समूह के सदस्यों को संबोधित करते हुए कहीं। सांसद श्री जायसवाल विष्णुगढ़ प्रखंड के खरना पंचायत के भंडेरी गांव में नाबार्ड समर्थित जीवा के उदघाटन- सह- जागरुकता कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने पौराणिक व आधुनिक तरीके से खेती करने के तरीकों अपनी बात रखते हुए कहा कि रासायनिक खेती से कई तरह की बीमारियां हो रही है। बिलौती और टमाटर उगाने का तरीकों का उदाहरण देते हुए कहा कि बिलौती में उर्वरा कम दिया जाता था, इसलिये उसमें पोषण मूल्य (न्यूट्रेशन वैल्यू) अधिक होते थे अब यूरिया और डीएपी जैसे रासायनिक खाद के बल पर उगने वाला टमाटर में पोषक तत्वों की मात्रा कम हो गयी है। शायद किसानों को यह पता हो कि कैंसर जैसे रोग रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों के कारण हो रहा है। यूरिया, डीएपी जैसे रासायनिक खाद से खेती करने की वजह से ही जानलेवा बीमारी हो रही है। स्वास्थ्य बेहतर हो इसके लिये रसायन मुक्त खेती को बढ़ावा देने के लिये लोगों के बीच जागरुकता अभियान चलाने की जरुरत पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि विष्णुगढ़ के भंडेरी गांव के लोग जागरुक हैं। एक वर्ष पहले चुनाव के वक्त मैं इस गांव में आया था, उस वक्त भी कृषि तकनीकी पर बात हुई थी। नाबार्ड के मुख्य महाप्रबंधक गौतम कुमार सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) की स्थापना 12 जुलाई 1982 को की गयी। ग्रामीण क्षेत्रों की समृद्धि सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कृषि के साथ लघु और कुटीर उद्योग स्थापित किया जा रहा है। किसानों के चेहरे पर खुशियां लाने के लिये नाबार्ड ग्रामीण विकास कार्यक्रमों को धरातल पर उतार रहा है। नाबार्ड सड़क, पुल-पुलिया संरचना को भी मजबूत करने में जुटा है। जीवा के पहले इस प्रखंड में बाड़ी कार्यक्रम चलाया गया था, जिससे क्षेत्र की महिलाएं सशक्त बनीं हैं। जीवा झारखंड में अग्रणी रहा हैं। रामगढ़ जिले के पतरातू और पश्चिम सिंहभूम में जीवा परियोजना संचालित है। इस योजना के तहत क्षेत्र के किसानों को प्रकृति आधारित खेती करने का प्रशिक्षण दिया जायेगा। इसके पूर्व संस्था के सचिव संजय कुमार सिंह ने विषय प्रवेश कराने के साथ जन जागरण केंद्र की गतिविधियों की जानकारी देते हुए जीवा परियोजना की उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। आइसीएआर के निदेशक डाॅ विशाल नाथ ने कहा कि जीवा परियोजना की तारीफ करते हुए कृषि एवं पशुधन अपशिष्ट से केचुआ खाद उत्पादन और वैज्ञानिक पद्धति से सब्जियों की उन्नत खेती करने का सुझाव दिया। उन्होंने प्राकृतिक खेती के माध्यम से मिट्टी का क्षरण और जल की बर्बादी को रोका जा सकता है। उन्होंने समुदायों की क्षमता वृद्धि के लिये प्रशिक्षण लेने की जरुरत पर जोर दिया। वरीय पत्रकार उमेश प्रताप ने कहा कि अहमदाबाद प्लेन क्रैश की हृदयविदारक घटना में 241 लोगों की हुई दर्दनाक मौत को लेकर आज संपूर्ण देश शोक मना रहा हैं। आज हम बहुत कुछ कहने की स्थिति में नहीं हैं सिर्फ इतना कहना चाहता हूं कि नाबार्ड का जीवा परियोजना प्रभावी होने से क्षेत्र में समृद्धि आयेगी और इससे समुदायों की कार्य क्षमता बढ़ने के साथ किसानों की आर्थिक, सामाजिक और पर्यावरणीय स्थिति में समग्र सुधार होगा। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के बिन्देश्वर साहू ने जल, जंगल, जमीन की हिफाजत करने की सलाह देते हुए स्थानीय संसाधनों पर आधारित कृषि विधियों को अपनाने की सलाह दी। जीवा कार्यक्रम का उदघाटन सह जागरुकता कार्यक्रम को जिला कृषि पदाधिकारी उमेश तिर्की, जिला पशुपालन पदाधिकारी डाॅ न्यूटन तिर्की ने भी संबोधित किया। इस मौके पर नाबार्ड की डीडीएम रिचा भारती, एलडीएम किशोर कुमार, जन जागरण केंद्र के निदेशक अजय कुमार सिंह, सेवानिवृत अभियंता जयमंगल सिंह, भाजपा नेता खोखा सिंह, सांसद के मीडिया प्रभारी रंजन चैधरी सहित अन्य लोग उपस्थित थे। मंच संचालन मिनाक्षी शर्मा ने किया।
कोनार सिंचाई परियोजना की जानकारी लेने सांसद पहुंचे कोनार डैम, अधिकारियों को पूरी जानकारी के साथ पुनः बैठक में आने का दिया निर्देश।
कोनार डैम डीवीसी के परियोजना प्रमुख राणा रणजीत सिंह से मिले, कोनार डैम के विकास, सौंदर्यीकरण और रोज़गार- उन्मुखी कार्यक्रमों पर ज़ोर देने का दिया दिशा-निर्देश
विष्णुगढ़ प्रखंड के कोनार डैम आए हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल ने डीवीसी के अधिकारियों के साथ बैठक की। जिसमें उपस्थित कोनार डैम डीवीसी के परियोजना प्रमुख राणा रणजीत सिंह से उन्होंने बेरोजगारों को रोजगारों उपलब्ध कराने पर जोर दिया। कहा कि कोनार डैम में मछली पालन से बेरोजगारों को प्रेरित कर उन्हें जरूरी की सुविधा मुहैया कराए। बहरहाल राज्य सरकार केज उपलब्ध करा रहीं है। डीवीसी को भी चाहिए कि वह भी कोनार डैम में मछली पालन से जुङने वाले पालकों को केज उपलब्ध कराए। इसके अलावा कोनार डैम की खाली जगहों में प्लांटेशन पर पर जोर दिया गया। जाहिर है कोनार डैम को ग्रीन हब बनाने के लिए चयनित किया गया है। लिहाजा सौर उर्जा उत्पादन को बढ़ावा दिया जाना है। इसके लिए सौर उर्जा से संबंधित योजना धरातल पर उतारा जाएगा। इसकी रूपरेखा तैयार की ली गई है।जल्द योजनाए सरजमीं पर उतरेगी। इसकी उम्मीद की जा रही है। जिससे बेरोजगारों को प्राथमिकता के तौर पर रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए गोवा और अंडमान निकोबार के तर्ज पर वाटर स्पोर्ट्स गेम कोनार डैम में शुरू करने पर मंथन हुआ। सांसद मनीष जायसवाल ने बताया कि कोनार सिंचाई परियोजना की वस्तुस्थिति की जानकारी लेनी थी। इसके लिए कोनार सिंचाई परियोजना के बनासो प्रमंडल के कई अभियंता जरूर आए थे। पर पूरी जानकारी उपलब्ध नहीं हो सकी। पूरी जानकारी के लिए अगले सप्ताह फिर कोनार सिंचाई परियोजना के अभियंताओ को पूरी तैयारी के साथ आने को कहा गया है।हजारीबाग सांसद ने बताया कि 29 जून से सांसद तीर्थ दर्शन की शुरूआत की जाएगी। मौके पर कोनार डीवीसी के परियोजना प्रमुख राणा रणजीत सिंह के अलावा सीएसआर प्रबंधक सुनील कुमार, हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी, मांडू विधानसभा क्षेत्र के सांसद प्रतिनिधि खोखा सिंह, विष्णुगढ़ के सांसद प्रतिनिधि रविंद्र कुमार बरनवाल (दीपू भाई), शंकर प्रसाद स्वर्णकार, डोमन प्रसाद गुप्ता, कोडरमा सांसद प्रतिनिधि भुवनेश्वर पटेल, निर्मल कुमार, राजेश सोनी, नुनू गोपाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहें ।