जून 2025 में केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर ,भारत सरकार की उपलब्धियां को जन-जन तक पहुंचाना एवं सेवा, सुशासन ,गरीब कल्याण विकसित भारत के गतिविधियों पर आधारित प्रोफेशनल मीट एवं चित्र प्रदर्शनी पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन ,हजारीबाग स्थित फ्लोरिश्टा बैंकवेट हॉल में कार्यक्रम के जिला संयोजक सुदेश चंद्रवंशी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। कार्यक्रम का संचालन सहसंयोजक सह जिला मंत्री जय नारायण प्रसाद एवं धन्यवाद ज्ञापन सह संयोजक जिला मंत्री कुणाल किशोर दुबे द्वारा दी गई। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि झारखंड सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री सह उड़ीसा के पूर्व राज्यपाल माननीय रघुवर दास जी उपस्थित हुए। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में हजारीबाग के माननीय सांसद मनीष जायसवाल ,व विशिष्ट अतिथि के तौर पर बरही विधायक मनोज यादव ,हजारीबाग सदर विधायक प्रदीप प्रसाद, झारखंड प्रदेश के, प्रदेश मंत्री सरोज सिंह, पूर्व विधायक लोकनाथ महतो, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमरदीप यादव भी उपस्थित थे। प्रोफेशनल मीट विचार गोष्ठी कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विभिन्न समाज के प्रबुद्ध समाज सेवी ,बुद्धिजीवी वर्ग से डॉक्टर, वकील, शिक्षक के साथ-साथ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश ,जिला व मंडल के वरिष्ठ एवं कनिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित हुए। कार्यक्रम की शुरुआत श्यामा प्रसाद मुखर्जी ,पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए, दीप प्रज्वलित कर की गई। महिला मोर्चा की बहनें जिला उपाध्यक्ष रेणुका साहू, महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष मनोरमा राणा द्वारा वंदे मातरम गान की प्रस्तुति की गई। तत्पश्चात मंचासीन अतिथियों को अंग वस्त्र एवं बुके देकर स्वागत की गई। कार्यक्रम संयोजक सुदेश चंद्रवंशी द्वारा अपनी मधुर वाणी से अतिथियों का स्वागत किया गया।
मुख्य अतिथि अपने संबोधन में कहा की भारत की मोदी सरकार गरीबों, किसानों एवं नारी शक्ति के प्रति समर्पित सरकार है। हमारी एवं मोदी जी की राजनीति पार्टी के लिए नहीं बल्कि राष्ट्रहित के लिए किया जाता है। दुश्मनों के घर में घुसकर जवाब देने का काम मोदी जी के शासनकाल में शुरू की गई। आगे उन्होंने कहा कि भारत आतंकवाद के मामले में किसी से समझौता नहीं करता है ।यह नवीन भारत की ताकत है। आयुष्मान भारत योजना का लाभ झारखंड प्रदेश के 1 करोड़ 20 लाख से अधिक लाभार्थी ले चुके हैं। प्रधानमंत्री मोदी जी द्वारा झारखंड वासियों को 6 नई बंदे भारत ट्रेन का उपहार मिल चुका हैं। आदिवासी वर्ग के बच्चों को शिक्षित करने हेतु 40 लाख एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय उपलब्ध करा चुके हैं। इतना ही नहीं बल्कि मोदी जी द्वारा पीएम किसान सम्मन निधि के तहत झारखंड के 22 लाख 55 हजार किसानों को 1179. करोड़ से अधिक रुपया दिया जा चुका है।15 करोड़ से ज्यादा नल से जल कनेक्शन से घरों को जोड़ा गया है, जो रुस की पूरी आबादी से अधिक है। 12 करोड़ शौचालय जनता को समर्पित किया गया है, जो संख्या कनाडा और इटली की कुल आबादी से भी अधिक है। 55 करोड़ से अधिक लोगों को प्रधानमंत्री जनधन योजना से जोड़ा गया है। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत 81 करोड लोगों को मुफ्त राशन प्रत्येक माह दिया जाता है। पीएम उज्जवला योजना के तहत 10 करोड़ महिलाओं को मुफ्त एलपीजी गैस कनेक्शन दिया गया है। अब तक पूरे भारत में 9 करोड़ से अधिक लोगों का मुफ्त इलाज आयुष्मान भारत के तहत किया गया है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 4 करोड़ से अधिक आवास का निर्माण कराया गया है। यह सिर्फ आंकड़े नहीं बल्कि यह है नए भारत की उपलब्धियां।
अति विशिष्ट अतिथि माननीय सांसद मनीष जायसवाल जी द्वारा अपने संबोधन में कहा गया कि सबका साथ ,सबका विकास ,सबका विश्वास एवं सब का प्रयास समावेशी शासन के आधार पर केंद्रीय मंत्रिमंडल में SC,STऔर OBCका पहले की सरकारों की तुलना में अब तक का सबसे अधिक प्रतिनिधि हैं। साथ यह भी कहा की यूपीए के शासनकाल में भारत के प्रधानमंत्री पीछे-पीछे चलते थे आज एनडीए के शासनकाल में भारत के प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी सीना तानकर शेर की तरह आगे आगे चलते हैं। यह है नवीन भारत की दें। प्रोफेशनल मीट विचार गोष्ठी को भारतीय जनता पार्टी ,झारखंड प्रदेश के प्रदेश सचिव सरोज सिंह, बरही विधायक मनोज कुमार यादव , हजारीबाग सदर विधायक प्रदीप प्रसाद , बड़कागांव विधानसभा के पूर्व विधायक लोकनाथ महतो जी द्वारा भी संबोधित किया गया।
प्रोफेशनल मीट विचार गोष्ठी कार्यक्रम को संबोधित करने के पहले पूर्व मुख्यमंत्री झारखंड सरकार श्री रघुवर दास के साथ सभी माननीय सांसद, विधायक के द्वारा प्रेस वार्ता को भी संबोधित किया गया। जिसमें विकसित भारत का अमृत ,कल, सेवा सुशासन, गरीब कल्याण के 11 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आदरणीय प्रधानमंत्री मोदी जी द्वारा किए गए कार्यों को विस्तार से प्रेस वार्ता में बताई गई।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश कार्य समिति सदस्य केपी ओझा, अनिल मिश्रा, हरिश श्रीवास्तव, टुन्नू गोप, जिला पदाधिकारी रेणुका साहू ,आनंद देव ,दामोदर सिंह, रमेश ठाकुर ,भानुमति पासवान, कुंवर मनोज सिंह। प्रबुद्ध समाजसेवी एवं बुद्धिजीवी वर्ग से आर वी सिंह ,गंगाधर दुबे, बंशीधर रुखैयार ,प्रवीण कुमार सिंह ,ज्ञानचंद प्रसाद मेहता, अजीत गुप्ता ,संजीव कुमार झा भोला भगत, प्रदीप सिंह ,आचार्य कौटिल्य, मुकेश कुमार ,प्रेमलता जैन, डॉक्टर विनोद जी, डॉक्टर ललिता राणा, डॉक्टर मधुबाला राणा के अलावे सत्येंद्र नारायण सिंह, दिनेश सिंह राठौर ,उमेश दांगी, संसद के मीडिया प्रतिनिधि, साक्षी राणा ,टोनी जैन ,राजकरण पांडे ,इंद्र नारायण कुशवाहा ,अजीत चंद्रवंशी, सत्यभामा शर्मा ,रतन सिंहा ,उमा पाठक, श्वेता सिंहा ,रिंकी विश्वकर्मा ,रीमा देवी ,रानी कछाप, गुड़िया, नीलम सिन्हा, पूनम कसेरा, मंडल अध्यक्षों में विवेक वरियार, कृष्णा मेहता ,कैलाश यादव ,अरुण राना, कर्मचारी साव, अजीत बक्शी ,खेमलाल महतो ,बसंत प्रजापति ,अनिल मेहता, मुकेश सिंह ,राजेंद्र चंद्रवंशी ,अशोक कुमार ,सुखदेव रजवार। जुगनू सिंह ,टुकेश्वर प्रसाद ,दिनेश कुशवाहा ,वकील महतो ,मनमीत अकेला, सुरेश प्रसाद, राकेश वर्मा , विनोद कुमार बेगिन, अर्जुन साहू ,अजय मेहता, मुकुंद साव आदि सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे। उक्त आशय की जानकारी भाजपा जिला मंत्री जय नारायण प्रसाद द्वारा दी गई।