केरेडारी में भगवान परशुराम जी की जयंती मनाई गई

केरेडारी  से रोहित गोस्वामी की रिपोर्ट


केरेडारी : प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तरहेसा में गुरु श्रेष्ठ भगवान परशुराम जी की जयंती मनाई गई! इस अवसर पर भगवान परशुराम के अनुयाइयों ने बारी बारी से इनके प्रतिमा पर माल्यार्पण किया! तत्पश्चात भगवान परशुराम जी का गुणगान किया गया! साथ हीं गुरु परशुराम के संदेश से आने वाली पीढ़ी को अवगत कराने का संकल्प लिया गया! कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रसिद्ध समाजसेवी सुशील ओझा और संचालन सुप्रसिद्ध समाजसेवी सह पूर्व उप प्रमुख रामस्वरूप ओझा ने किया! कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा नेत्री पूनम साहू भाजपा जिला मंत्री कुणाल किशोर दुबे पांडु पंचायत के पूर्व मुखिया राकेश रंजन दुबे भोला महतो शामिल हो कर भगवान परशुराम के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया! इस अवसर पर एक सौ फरसा एक सौ अंग वस्त्र से अतिथियों को सम्मानित किया गया!

मौके पर भाजपा नेत्री पूनम साहू

कुणाल किशोर दुबे राकेश रंजन दुबे भोला महतो अनिल ओझा कैलाश पांडेय सूरज तिवारी दिजन ओझा बिकु ओझा विजय ओझा सुशील ओझा संजय ओझा दीपक ओझा मनीष ओझा नरेश ओझा सहित समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे!