कहलगांव भागलपुर की महिला राह भटक कर पहुंची चौपारण|
जिला प्रशासन ने की पहल, महिला को साहिबगंज में परिजनों को सौंपा गया|
राज्य में जारी लॉकडाउन के कारण बिहार कहलगांव की एक महिला पथ भटक जाने के कारण पैदल चलते हुए हजारीबाग जिला अंतर्गत चौपारण प्रखंड पहुंच गई इसकी सूचना चौपारण थाना द्वारा बाल विकास पदाधिकारी चौपारण को दी गई| महिला से पूछताछ के क्रम में महिला ने बताया कि वह भागलपुर से बांका जाने को घर से निकली थी लेकिन वह गलत ट्रेन पकड़कर भूलवश कानपुर चली गई वहां से वह वापसी में लॉग डाउन के कारण यातायात का कोई साधन न देख पैदल ही चलने लगी और अंजान रास्ते पर चलते हुए वह हजारीबाग से लगने वाली सीमा चौपारण पहुंच गई|
घटनाक्रम सुनने के बाद बाल विकास पदाधिकारी चौपारण ने इसकी सूचना जिला समाज कल्याण पदाधिकारी,हजारीबाग शिप्रा सिन्हा को दी गई,उन्होंने पहल करते हुए उक्त महिला को स्थानीय बनाहापा में स्वयंसेवी संस्था द्वारा स्नेह दीप होलीक्रॉस में एक कमरा उपलब्ध कराते हुए कवारण्टीन कराया गया और कोविड-19 की जांच करवाई गई इस पर उक्त महिला की रिपोर्ट निगेटिव आई| क़्वारन्टाइन अवधि तक महिला से विस्तृत जानकारी ली गई और उसके परिवार और पता के बारे में पूछा गया| जानकारी लेने के क्रम में उसने बताया वह पारिवारिक समस्याओं के कारण घर से इतनी दूर आ गई उसने बताया कि उसका नाम प्रतिमा देवी है और उसके पति का नाम करकू मुसहर है तथा वह कहलगांव,भागलपुर बिहार की निवासी है|
जानकारी प्राप्त कर जिला समाज कल्याण पदाधिकारी हज़ारीबाग़ ने भागलपुर के जिला प्रोग्राम पदाधिकारी से दूरभाष पर संपर्क कर तथा उक्त महिला का फोटोग्राफ भेज कर सत्यापन कराया तथा दोनों पदाधिकारी आपस में समन्वय स्थापित करते हुए उक्त महिला को सकुशल बिहार की सीमा साहेबगंज जाकर उनके परिवार वालो को सौप दिया गया.
