हजारीबाग। पुलिस अधीक्षक, हजारीबाग के गुप्त सूचना के आधार पर थाना प्रभारी बड़कागांव के नेतृत्व में बड़कागांव थाना क्षेत्र के ग्राम कोयलंग स्थित बाकपंजा टोला के पास चेकिंग अभियान चलाया गया।
चेकिंग के दौरान बाकपंजा टोला जंगल से गैंगस्टर प्रिंस खान के सक्रिय सदस्य संदीप मेहता उर्फ संदीप कुशवाहा को पकड़ा गया। तलाशी के क्रम में उसके पास से एक 9mm पिस्टल, छह जिंदा कारतूस, प्रिंस खान गिरोह का KSS लिखा हुआ दो पर्चा तथा एक सैमसंग मोबाइल फोन बरामद किया गया।
बरामद सभी सामानों को जप्ती सूची तैयार कर विधिवत जब्त किया गया। इस संबंध में बड़कागांव थाना कांड संख्या 157/26, दिनांक 06/09/2026, धारा 111(3)/111(4)/61(2) बीएनएस एवं 25(1-B)a/26/35 आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।
प्राथमिकी अभियुक्त संदीप मेहता उर्फ संदीप कुशवाहा, पिता स्व. निरंजन महतो, निवासी तलसवार, थाना बड़कागांव, जिला हजारीबाग को आज दिनांक 06/09/2026 को उचित पुलिस अभिरक्षा में न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
