हजारीबाग में भाजपा समर्थित मेयर प्रत्याशी सुदेश कुमार के समर्थन में निकली भव्य महा पदयात्रा


हजारीबाग - निकाय चुनाव-2026 के अंतिम दिन शनिवार को भारतीय जनता पार्टी समर्थित भाजपा महापौर उम्मीदवार सुदेश कुमार (चंद्रवंशी) के पक्ष में चुनावी महा पद यात्रा का भव्य आयोजन किया गया। महा पदयात्रा की विधिवत शुरुआत शहर के प्राचीन बुढ़वा महादेव प्रांगण से राज्यसभा सांसद सह भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल, सदर विधायक प्रदीप प्रसाद, भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमरदीप यादव, मेयर प्रत्याशी सुदेश कुमार (चंद्रवंशी), पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक यादव, भाजपा नेता आनंद देव, भैया अभिमन्यु प्रसाद, हजारीबाग जिला सांसद प्रतिनिधि अजय साहू, सदर विधानसभा के सांसद प्रतिनिधि किशोरी राणा सहित अन्य लोगों ने जय श्री राम का नारा बुलंद कर कराया। यहाँ से हज़ारों की तादाद में उपस्थित भाजपा समर्थक और पार्टी कार्यकर्ता ध्वनि विस्तारक यंत्र के जोर और ढोल- तासे की गडगड़ाहट के साथ भारत माता की जय, वन्दे मातरम, जय श्री राम, जीतेगा भाई जीतेगा सुदेश कुमार जीतेगा जैसे नारे बुलंद करते हुए नाचते- झूमते चल रहे थे। पूरा शहर नारे से गूंजयमान हो गया ।

महापदयात्रा के दौरान राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश, हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल, सदर विधायक प्रदीप प्रसाद, मेयर प्रत्याशी सुदेश कुमार आगे चल रहे थे। इस महापदयात्रा के दौरान भाजपा समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं का सैलाब उमड़ा। 

लोगों के सैलाब का यह कतारबद्ध कारवां शहर के बुढ़वा महादेव से निकलकर अन्नदा चौक, नवाबगंज, पैगोडा चौक, बड़ा अखाड़ा चौक, ग्वालटोली चौक, पंचमंदिर चौक, झंडा चौक, बंशीलाल चौक, बड़ा बाजार ग्वालटोली चौक होते हुए पुराना बस स्टैंड चौक स्थित धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ समाप्त हुआ ।

मौके पर राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने लोगों से हजारीबाग नगर निगम क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए भाजपा समर्थित प्रत्याशी सुदेश कुमार (चंद्रवंशी) के पक्ष में मतदान करने का अपील किया। सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि क्षेत्र का विकास ही भाजपा की प्राथमिकता है और वे जीत के प्रति आश्वस्त हैं। उन्होंने निगम चुनाव में बैलेट पेपर के क्रम संख्या 07 पर बक्सा छाप पर मुहर लगाकर मेयर प्रत्याशी सुदेश कुमार (चंद्रवंशी) को विजयी बनाएं। सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने कहा कि हजारीबाग की जनता का पुरजोर समर्थन बीजेपी समर्थित मेयर प्रत्याशी सुदेश कुमार को मिल रहा है ।