मरीजों की शिकायत पर सांसद मनीष जायसवाल के मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी ने अस्पताल प्रबंधन से संपर्क कर तत्काल समाधान की मांग की। साथ ही उपायुक्त को त्राहिमाम पत्र भेजकर हस्तक्षेप की मांग की। इसके करीब आधे घंटे के भीतर अस्पताल प्रबंधन ने नई मोटर लगाकर पानी की आपूर्ति बहाल कर दी।
रंजन चौधरी ने कहा कि पानी और शौचालय जैसी मूलभू
त सुविधाएं मरीजों का अधिकार हैं। उन्होंने व्यवस्था में स्थायी सुधार और जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग की। वहीं, न्यू बिल्डिंग की दोनों लिफ्ट बंद रहने की समस्या का भी जल्द समाधान कराने की बात कही गई है।
