हजारीबाग मेन रोड की मरम्मती का कार्य शुरू, विधायक प्रदीप प्रसाद की पहल पर लोगों को मिलेगी राहत

 


हजारीबाग: जनसेवा एवं क्षेत्र के विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए हजारीबाग सदर विधायक प्रदीप प्रसाद की पहल पर शहर के मेन रोड की जर्जर स्थिति और जगह-जगह बने गड्ढों की मरम्मती का कार्य शुरू करा दिया गया है। विधायक के निर्देश पर विधायक टीम, भाजपा कार्यकर्ताओं एवं विधायक प्रतिनिधियों के सहयोग से NH मेन रोड पर आवश्यक मरम्मती कार्य कराया जा रहा है।

मेन रोड की खराब स्थिति के कारण आम नागरिकों, राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इसे देखते हुए तत्काल आवश्यक मरम्मती कार्य प्रारंभ कराया गया है। शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के समीप भी सड़क मरम्मती का कार्य जारी है। इससे अस्पताल आने-जाने वाले मरीजों, उनके परिजनों और स्थानीय लोगों को आवागमन में राहत मिलने की उम्मीद है।

विधायक प्रदीप प्रसाद ने कहा कि जनता की सुविधा, सुरक्षित आवागमन और क्षेत्र का समग्र विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को हजारीबाग की अन्य जर्जर एवं क्षतिग्रस्त सड़कों का सर्वे कराने, आवश्यक कार्रवाई करने और शीघ्र निविदा प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया है।

उन्होंने कहा कि बरसात समाप्त होने के बाद शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों की खराब सड़कों के पुनर्निर्माण, सुदृढ़ीकरण और मरम्मतीकरण का कार्य प्राथमिकता के आधार पर शुरू कराया जाएगा। खराब सड़कों को चरणबद्ध तरीके से दुरुस्त कराने के लिए आवश्यक पहल की जाएगी।

विधायक ने कहा कि सड़क, नाली, जल निकासी सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर विकास कार्यों को गति दी जाएगी।

उन्होंने कहा, “जनसेवा के लिए सदैव तत्पर हूँ। हजारीबाग की जनता को बेहतर सड़क, सुगम आवागमन और आवश्यक बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है। क्षेत्र के विकास एवं जनहित से जुड़े कार्यों के लिए निरंतर प्रयास जारी रहेगा।”

सड़क मरम्मती कार्य शुरू होने पर स्थानीय लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विधायक प्रदीप प्रसाद के प्रति आभार जताया।

#Hazaribagh #PradeepPrasad #HazaribaghSadar #RoadRepair #NHMainRoad #HazaribaghNews #Development #जनसेवा #सड़कमरम्मती #हजारीबाग