पदमा में नमो फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ, 32 टीमें लेंगी हिस्सा


सांसद खेल महामहोत्सव के तहत पदमा प्रखंड के सरैया खेल मैदान में नमो फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि बरही विधायक मनोज कुमार यादव ने मशाल प्रज्वलित कर एवं फुटबॉल को किक मारकर प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन किया।

इस दौरान अतिथियों, खिलाड़ियों और दर्शकों ने नशे से दूर रहने और समाज को नशामुक्त बनाने के लिए जागरूक करने का सामूहिक संकल्प लिया। समारोह को संबोधित करते हुए विधायक मनोज कुमार यादव ने कहा कि सांसद मनीष जायसवाल द्वारा आयोजित यह टूर्नामेंट युवाओं को स्वस्थ, अनुशासित और सकारात्मक जीवन से जोड़ने की दिशा में सराहनीय पहल है। खेल के माध्यम से युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखा जा सकता है।

उन्होंने युवाओं से खेल के मैदान से जुड़कर अपनी प्रतिभा को निखारने और नशामुक्त समाज के निर्माण में योगदान देने की अपील की।

32 टीमें लेंगी हिस्सा
आयोजन समिति के प्रशांत सिंह, निशांत सिंह और मनोज गुप्ता ने बताया कि टूर्नामेंट में पदमा प्रखंड की कुल 32 टीमें हिस्सा ले रही हैं। सभी मुकाबले नॉकआउट आधार पर खेले जाएंगे। उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में खेलप्रेमी, खिलाड़ी और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि अजय मेहता, प्रमुख वीणा देवी, उपप्रमुख सतेंद्र राणा, जिला परिषद सदस्य बसंत नारायण मेहता, भाजपा मंडल अध्यक्ष बाबूलाल मेहता, सरैया मुखिया शांति देवी, भाजपा नेता सुरेंद्र गुप्ता, रामानंद गिरी, रेखा देवी, राजू राणा, सुरेश पांडेय, बिंदु पासवान, महेंद्र मेहता, चंदन केशरी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।