बरही। सांसद खेल महोत्सव के तहत नमो फुटबॉल 2026 प्रतियोगिता के नॉकआउट मुकाबलों का आयोजन 8 सितंबर से 13 सितंबर 2026 तक बरही प्रखंड मैदान में किया जाएगा। प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में खासा उत्साह है। विभिन्न क्षेत्रों की टीमें नॉकआउट मुकाबलों में अपनी प्रतिभा और दमखम दिखाएंगी।
प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर सांसद मनीष जायसवाल एवं विधायक मनोज कुमार यादव बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। आयोजन को सफल बनाने के लिए खेल समिति के पदाधिकारी और कार्यकर्ता तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं।
छह दिनों में होंगे 24 रोमांचक मुकाबले
8 सितंबर:
दोपहर 2 बजे अम्बेदकर क्लब बाराटांड़ बनाम एफसी बुल इलेवन छोटकी केवाल और 3 बजे आर्मी क्लब करगईयो बनाम शिव शक्ति क्लब पुरहरा के बीच मुकाबला होगा।
9 सितंबर:
1 बजे जवाहर क्लब जरहिया बनाम बिरसा क्लब रामुबेड़ा, 2 बजे बरहीडीह बनाम करियातपुर, 3 बजे राओ मो विटु बुंडू बनाम प्रिन्स क्लब केवाल और 4 बजे शेर क्लब खेरौन बनाम गाड़ीडीह कोल्हाकला आमने-सामने होंगे।
10 सितंबर:
जेएचजी कोल्हाकला बनाम लायन्स क्लब डुमरडीह, एबीसीएन स्टील अलखडीहा बनाम लायन्स क्लब पंचमाधव, धोबीघाटांड बनाम नवयुवक क्लब खुर्दजवार तथा नवयुवक क्लब बड़ियाजाड़ बनाम युवा क्लब अमरुतवा के बीच मुकाबले होंगे।
11 सितंबर:
वाईवीसी देवचंदा बनाम झारखण्ड फुटबॉल पंचमाधव, चलंगा बनाम धनवार, कृष्णा क्लब केदारस्त बनाम नवयुवक क्लब करसो तथा राजपूताना क्लब कटिऔन बनाम बुधीडीह की टीमें भिड़ेंगी।
12 सितंबर:
औरपरता बनाम जागृति क्लब कजरा, प्रिन्स क्लब छोटकी केवाल बनाम युवा शान क्लब पोड़ैया, कोनरा बनाम बाराडीह कोल्हाकला तथा कुटमा बनाम बेलहारा के बीच मुकाबले होंगे।
13 सितंबर:
डपोेक बनाम युवा क्लब बेहराबाद, हरला बनाम चाँद क्लब लकरी, आईवाईसी भण्डारी बनाम युवा क्लब बुंडू तथा तूफान क्लब धोबिया डीह बनाम गौरिया करमा के बीच मुकाबले खेले जाएंगे।
प्रतियोगिता को सफल बनाने में समिति के अध्यक्ष बलराम केसरी, उपाध्यक्ष विजय यादव, नागेश्वर रजक एवं मुन्ना यादव, सचिव रोशन राणा, संयुक्त सचिव पिंटू ठाकुर, कोषाध्यक्ष शुभांशु कुमार दुबे और सह कोषाध्यक्ष सचिन कुमार सहित अन्य पदाधिकारी सक्रिय हैं।
आयोजकों ने बरहीवासियों और क्षेत्र के खेल प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में बरही प्रखंड मैदान पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने की अपील की है। प्रतियोगिता स्थानीय खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का महत्वपूर्ण मंच भी प्रदान करेगी।
.jpeg)