लालपुर चौक स्थित हनुमान मंदिर में 12 घंटे का अखंड कीर्तन, मुन्ना सिंह हुए शामिल

 


हजारीबाग। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर लालपुर चौक स्थित हनुमान मंदिर में 12 घंटे के अखंड कीर्तन का आयोजन किया गया। धार्मिक आयोजन में मुन्ना सिंह शामिल हुए और श्रद्धालुओं के साथ भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर मुन्ना सिंह ने कहा कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हमें भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों, सत्य, धर्म और कर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे और सद्भाव को मजबूत करने का कार्य करते हैं। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए क्षेत्र की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की।

अखंड कीर्तन के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंजता रहा। श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ कीर्तन में भाग लिया और भगवान श्रीकृष्ण का स्मरण किया।

इस दौरान किशोरी महतो, विनोद पासवान, प्रेमचंद महतो, नागेश्वर महतो, राजू सोनी, शंकर महतो, रामचंद्र महतो, मनोज यादव, मनोज कुमार, सुधीर कुमार, रविंद्र महतो, श्रीकांत प्रसाद, केशव गोप एवं कृष्णा महतो सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।