मीडिया, प्रचार-प्रसार और इवेंट के क्षेत्र में नई पहल, श्री शुभ एजेंसिज़ का भव्य शुभारंभ


हजारीबाग।
शहर में मीडिया, प्रचार-प्रसार, इवेंट एवं मनोरंजन के क्षेत्र में नई पहल के रूप में मर्खम कॉलेज के निकट श्री शुभ एजेंसिज़ का भव्य शुभारंभ हुआ। उद्घाटन समारोह में हजारीबाग के सांसद मनीष जायसवाल एवं एंजेल्स हाई स्कूल की डायरेक्टर निशा जायसवाल ने संयुक्त रूप से फीता काटकर संस्थान का उद्घाटन किया।

उद्घाटन के अवसर पर अतिथियों ने श्री शुभ एजेंसिज़ के संचालकों को नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि बदलते दौर में किसी भी व्यवसाय, संस्था, सामाजिक गतिविधि अथवा आयोजन को लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने में मीडिया और प्रचार-प्रसार की महत्वपूर्ण भूमिका है।

श्री शुभ एजेंसिज़ को इसी आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए वन स्टॉप मीडिया एंड प्रमोशन हब के रूप में विकसित करने की पहल की गई है। यहां एक ही टीम के माध्यम से मीडिया प्रमोशन, प्रचार-प्रसार, ब्रांडिंग, इवेंट मैनेजमेंट एवं मनोरंजन से जुड़ी विभिन्न सेवाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।

इस मौके पर सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि आज के दौर में किसी भी व्यवसाय, संस्था या आयोजन की सफलता में बेहतर प्रचार-प्रसार और मीडिया की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। हजारीबाग में श्री शुभ एजेंसिज़ जैसी नई पहल शुरू होना स्वागतयोग्य कदम है। इससे स्थानीय व्यवसायियों, संस्थानों, सामाजिक संगठनों और विभिन्न आयोजनों को अपनी गतिविधियों को बेहतर तरीके से लोगों तक पहुंचाने में मदद मिलेगी। साथ ही स्थानीय प्रतिभाओं और आयोजनों को भी बेहतर मंच प्राप्त होगा।

उन्होंने श्री शुभ एजेंसिज़ की पूरी टीम को नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं देते हुए इसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

श्री शुभ एजेंसिज़ के साथ आरंभ बैंड को भी जोड़ा गया है, जिसके माध्यम से लाइव म्यूजिक, सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं विभिन्न प्रकार के मनोरंजन की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। संस्थान का उद्देश्य हजारीबाग सहित आसपास के क्षेत्रों में आयोजित होने वाले सामाजिक, सांस्कृतिक, व्यावसायिक एवं निजी कार्यक्रमों को बेहतर मंच, प्रोफेशनल प्रबंधन और प्रभावी प्रचार-प्रसार उपलब्ध कराना है।

संचालकों ने बताया कि वर्तमान समय की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए संस्थान को ऐसा मंच बनाने का प्रयास किया गया है, जहां ग्राहकों को मीडिया, ब्रांडिंग, प्रचार, आयोजन और मनोरंजन से जुड़ी सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध हो सकें।

उद्घाटन समारोह में शहर के गणमान्य लोगों, व्यवसायियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों की उपस्थिति रही।