बड़कागांव पुलिस ने चोरी के मामले का किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, समरसेबल सहित चोरी का सामान बरामद

 


हजारीबाग जिले के बड़कागांव थाना कांड संख्या 120/26, दिनांक 04.07.2026, जो भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2) एवं 331(4) के तहत दर्ज है, में बड़कागांव पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी की घटना का सफल उद्भेदन किया है।

थाना प्रभारी बड़कागांव के नेतृत्व में पुलिस ने कांड में संलिप्त तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों में विशाल भुईयां (पिता- बूटन भुईयां), विशाल भुईयां (पिता- स्वर्गीय झरी भुईयां) तथा विकास भुईयां (पिता- बुधन भुईयां), सभी निवासी हरिजन मोहल्ला, बड़कागांव थाना क्षेत्र, जिला हजारीबाग शामिल हैं।

पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर चोरी गया समरसेबल, बिजली का तार एवं रस्सी बरामद कर विधिवत जप्त कर लिया है।

पुलिस द्वारा आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के उपरांत तीनों गिरफ्तार अभियुक्तों को गुरुवार, 09 जुलाई 2026 को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।