हजारीबाग: पुलिस महानिरीक्षक उत्तरी छोटानागपुर प्रक्षेत्र, बोकारो शैलेंद्र कुमार सिन्हा ने मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय, हजारीबाग में जिले के सभी पुलिस उपाधीक्षकों, पुलिस निरीक्षकों, थाना प्रभारियों एवं कांड अनुसंधानकर्ताओं के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में जिले में अपराध नियंत्रण, विधि-व्यवस्था की स्थिति तथा लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
.jpeg)